sss

; //]]>

बिहार में शादी के लिए 7 नहीं बल्कि लेने होंगे 8 वचन - Khabar NonStop

marriage Registration

बिहार-आपने हमेशा यही देखा है कि शादी में सात वचन दिए जाते हैं हैं लेकिन बिहार में अगर आप शादी करना चाहते हैं तो आपको आठ वचन का शपथ पत्र देना होगा। दरअसल, ये शपथ पत्र बाल विवाह और दहेज़ जैसे प्रथाओं पर रोक के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत जरुरी होगा।

गृह कलह से परेशान विवाहिता ने लगाई फांसी

क्यों देना होगा शपथ पत्र ?

बता दें कि, बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बाल विवाह और दहेज प्रथा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह शपथ पत्र देना जरूरी होगा और ये शपथ पत्र भरवाने का जिम्मा मैरेज हॉल के प्रबंधकों का होगा। यही नहीं बिना शपथ पत्र भरे मैरिज हॉल की बुकिंग नहीं हो सकती है। वैसे तो इन प्रथाओं के खिलाफ पहले से ही कानून बनाये गए हैं लेकिन अब इसे बिहार सरकार और बेहतर ढंग से बनाने की कोशिश करने के लिए ये कदम उठाया है।

क्या कहते हैं आंकड़े ?

आंकड़ों की मानें तो बिहार में आज भी 40 प्रतिशत बाल विवाह के मामले होते हैं और दहेज हत्या में देश में दूसरा स्थान है। दरअसल, 2 अक्टूबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के सभी स्कूलों, कॉलेज, सरकारी दफ्तर में दहेज न लेने और न देने की शपथ दिलवाई थी। यह शपथ पत्र मैरिज हॉल सामुदायिक भवन, होटल या ऐसे किसी भी सार्वजनिक जगहों पर हो रही शादी करते समय संबंधित संस्थान के संचालक के पास जमा करानी होगी। अब देखना ये होगा कि नितीश सरकार द्वारा उठाये गए इस कदम से आने वाले दिनों में बिहार में दहेज़ और बाल-विवाह पर रोक कितनी लगती है।

अब क्रिश्चियन रीति-रिवाज से संपन्न हुआ सामंथा और नागा का विवाह



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2it4ouc

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop