sss

; //]]>

हिमाचलः कांग्रेस के 7 बागी नेताओं पर गिरी गाज, 6 साल के लिए निष्कासित - Khabar NonStop

congress

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में चल रही रस्साकसी के दौरान पार्टी ने बागी नेताओं पर कड़ी कार्रवाई की है। पार्टी के 7 बागी उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरना भारी पड़ गया है। कांग्रेस हाईकमान ने बागी नेताओं को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

हार्दिक ने कांग्रेस से कहा क्लियर करो कैसे दोगे संवैधानिक आरक्षण

हिमाचल विधानसभा चुनाव में अधिकृत पार्टी प्रत्याशियों की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है। इससे पहले हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने इन बागियों को मनाने की पुरजोर कोशिश की, लेकिन इन्होंने विधानसभा चुनाव से अपना नामांकन वापस नहीं लिया और पार्टी के प्रत्याशियों के खिलाफ चुनाव के मैदान में डटे रहे।

लोकसभा चुनाव में राहुल की वजह से जीते पाए थे मोदी- राज ठाकरे

कांग्रेस के जिन बागी नेताओं की प्राथमिक सदस्यता को 6 साल के लिए रद्द किया गया है, उनमें शिमला शहरी से हरीश जनारथा, द्रंग से पूर्ण चंद ठाकुर, रामपुर से सिंघी राम, नालागढ़ से हरदीप बाब,  पालमपुर से बैनी प्रसाद, शाहपुर से विजय सिंह मनकोटिया और लाहौल स्पीति से स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे राजेंदर कारपा शामिल हैं।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zXIXWL

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop