sss

; //]]>

6 नवंबर को लॉन्च होगी रेनो कैप्चर

ऑटो डेस्क: अगर आप प्रीमियम और आकर्षक डिजायन के साथ-साथ दूसरों से अलग दिखने वाली एसयूवी खरीदने का विचार बना रहे हैं तो ये आपके लिए काम की खबर साबित हो सकती है।दरअसल रेनो ने अपनी लोकप्रिय प्रीमियम एसयूवी कैप्चर को भारत में उतारने की घोषणा कर दी है, कंपनी के अनुसार रेनो कैप्चर को 6 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा से होगा।रेनो कैप्चर को डस्टर वाले बी0 प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है, रेनो कारों की रेंज में इसे डस्टर के ऊपर पोजिशन किया जाएगा।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कैप्चर एसयूवी कई वेरिएंट में मिलेगी। इस में लैदरेट अपहोल्स्ट्री, फुल एलईडी हैडलैंप्स, डायनामिक टर्न इंडिकेटर्स, एलईडी फॉग लैंप्स, कॉर्नरिंग लैंप्स, एलईडी टेललैंप्स और चार एयरबैग समेत कई फीचर मिलेंगे।भारत आने वाली रेनो कैप्चर में डस्टर वाले पेट्रोल और डीज़ल इंजन मिलेंगे। पेट्रोल वेरिएंट में 1.5 लीटर का एच4के इंजन मिलेगा, जो 106 पीएस की पावर और 142 एनएम का टॉर्क देगा।

The post 6 नवंबर को लॉन्च होगी रेनो कैप्चर appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2z0rKOd

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop