6 फरवरी से शुरू होगी बोर्ड परीक्षाएं - Khabar NonStop
मेरठ। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के स्टूडेंट्स को अब अपनी तैयारी को ओर तेज करना होगा। क्योंकि इस बार बोर्ड परीक्षांए फरवरी के पहले ही सप्ताह से शुरू होने जा रही हैं।
जिला हॉस्पिटल की लापरवाही आई सामने
डेटशीट जारी
दरअसल, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की डेट शेट जारी कर दी है। हाईस्कूल की परीक्षांए जंहा 6 फरवरी से शुरू होकर 22 फरवरी तक चलेगीं तो वहीं इंटर की परीक्षांए 6 फरवरी से शुरू होकर 10 मार्च तक चलेंगी। यानि 10 वीं की परीक्षांए 14 दिन और 12 वीं की परीक्षांए 25 दिनों में पूरी होगी। परीक्षांए पिछले साल की तरह ही दो पाली में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 7:30 से 10:45 और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 तक चलेगी।
खौलते तेल को बदमाशों ने हलवाई पर फेंका
67 लाख छात्रों का पंजीकरण
बता दें कि 2018 की यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए करीब 67 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया है, जिसमें करीब 37 लाख छात्र हाईस्कूल के हैं और करीब 29 लाख छात्र इंटरमीडिएट है। वहीं इस बार बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन बनाने के लिए परीक्षा केंद्रों में कटौती की गई है, पिछले साल के मुकाबले 25 फीसदी कम परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इसके साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी से निगरानी रखी जाएगी।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iEhftU
Comments
Post a Comment