हिमाचल प्रदेशः 59 प्रत्याशियों का ऐलान, 9 सीटों पर स्थिति साफ नहीं - Khabar NonStop
शिमला। बीजेपी के बाद कांग्रेस ने भी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 59 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया है। वर्तमान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को अर्की सीट से मैदान में उतारा गया है। आज इसको लेकर सोनिया गांधी के आवास पर केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई थी।
बीजेपी ने हिमाचल प्रदेश के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की
9 सीटों पर स्थिति साफ नहीं
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा की कुल 68 सीटें हैं। अभी भी 9 सीटों पर उहापोह की स्थिति कायम है। जानकारी के मुताबिक आला कमान ने उम्मीदवारों के चयन में वीरभद्र सिंह की पसंद को तवज्जो दी है। आला कमान ने वीरभद्र सिंह को सीएम कैंडिडेट घोषित करने के साथ ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू से चुनाव प्रचार की कमान छीनकर वीरभद्र को राज्य प्रचार समिति का प्रमुख बना दिया था।
राहुल गांधी के ट्विटर हैंडल का बदलेगा नाम
23 अक्टूबर तक दाखिल कर सकते हैं नामांकन
9 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है। नामांकन दायर करने की आखिरी तारीख 23 अक्टूबर है। दस्तावेजों की जांच 24 अक्टूबर को होगी। नामांकन 26 अक्टूबर तक वापस लिया जा सकता है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xOAJO2
Comments
Post a Comment