फ़िल्म ‘पद्मावती’ में दीपिका का वजन 58 से बढ़कर हो गया था 93 किलो, रोचक खबरे में जानिए विस्तार से…
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपनी आगामी फिल्म पद्मावती के लिए 35 किलोग्राम के गहने पहने हैं। संजय लीला भंसाली इन दिनों फिल्म पद्मावती बना रहे हैं जिसमें रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर की मुख्य भूमिका है। भंसाली की यह फिल्म खिलजी वंश के दूसरे शासक अलाउद्दीन खिलजी और मेवाड़ की रानी पद्मावती के प्रति उसके जुनूनी प्रेम की गाथा का बखान करेगी।
2.0 में रजनीकांत से टकराने के लिए अक्षय ने बदली आवाज
रानी पद्मावती अपनी सुन्दरता, बुद्धि और साहस के लिए प्रसिद्ध थी। दीपिका पद्मावती का किरदार निभा रही है।
पद्मावती की शूटिंग के दौरान करीब 58 किलो वजन वाली दीपिका पादुकोण का वेट बढक़र 93 किलो हो गया था। उनके शरीर पर शूटिंग के दौरान हमेशा 35 किलो के गहने और कपड़े रहते थे।
बताया जाता है कि दीपिका को हर बार कई कई घंटों तक 20 किलो के गहने, चार किलो का दुपट्टा और 11 किलो का घाघरा सहित करीब 35 किलो का अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ता था। इतने वजन के साथ लंबे लंबे सीन, नाच-गाना और अंत में 16000 राजपूतानियों के साथ जौहर।
यह सब इतना आसान नहीं था लेकिन दीपिका ने उफ तक नहीं की। इस दौरान दीपिका ने कभी इतने वजन की शिकायत नहीं की। पद्मावती एक दिसंबर 2018 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
The post फ़िल्म ‘पद्मावती’ में दीपिका का वजन 58 से बढ़कर हो गया था 93 किलो, रोचक खबरे में जानिए विस्तार से… appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2kOBF3L
Comments
Post a Comment