उत्तराखंडः सतपाल महाराज ने केंद्र से मांगे 579 करोड़ - Khabar NonStop
देहरादून। उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने दिल्ली में केंद्रीय राज्य जल संसाधन मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के लिए केंद्र सरकार से 579 करोड़ रूपये की मांग की है इसके अलावे कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई है।
उत्तराखंडः विभिन्न विभागों में 35 हजार पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया
उन्होंने बताया कि उत्तराखंड और नेपाल सीमा पर पंचेश्वर बांध का निर्माण किया जाना है। जिसे लेकर भी केंद्रीय मंत्री से सकारात्मक चर्चा हुई। इस बांध के निर्माण के बाद हजारों लोग उत्तराखंड में विस्थापति होंगे। उत्तराखंड के पास भूमि की कमी है इसलिए उत्तर प्रदेश की सिंचाई विभाग की भूमि को जमीन विस्थापितों के लिए प्रयोग करने के लिए मांग की गई है।
एलटी शिक्षकों के पदों पर होगी सीधी भर्ती
इसके साथ ही पर्यटन मंत्री ने पिरुल से देवभूमि में सस्ता डीजल तेल बनाए जाने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि तेल के दाम कम करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने अनोखा तरीका निकाला है। उनका कहना है कि पिरुल से सस्ता डीजल बनाएंगे जिससे जनता को लाभ होगा।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2wUJp67
Comments
Post a Comment