sss

; //]]>

ईडी की बड़ी कार्रवाई, सीएम वीरभद्र सिंह की 5.6 करोड़ की संपत्ति जब्त - Khabar NonStop

Virbhadra Singh

नई दिल्ली। हिमाचल विधानसभा चुनाव के ऐलान के ठीक एक दिन बाद ईडी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र, पत्नी और पुत्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। कार्रवाई के तहत ईडी ने वीरभद्र के परिवार की 5.6 करोड़ की संपत्ति को कुर्क कर लिया है।

‘कांग्रेस को ख़त्म करना ही बेहतर था’

इस संपत्ति में वीरभद्र के पुत्र विक्रमादित्य के दिल्ली के डेरा मंडी स्थित 4.2 करोड़ रूपये का फार्म हाउस भी शामिल है। मनी लॉड्रिंग से संबंधित साल 2015 में ईडी द्वारा दर्ज किए गए मुकदमे के बाद अब तक वीरभद्र परिवार के 40 करोड़ रूपये की संपत्ति कुर्क की गई है।

बेटे पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप पर अमित शाह ने कही बड़ी बात

ईडी के अनुसार शुक्रवार को कार्रवाई के तहत सिद्धार्थ के दिल्ली स्थित फार्म हाउस मेसर्स तारिणी इंटरनेशनल के अलावा वापी, गुजरात में मेसर्स तारिणी इंफ्रा दमन गंगा परियोजना की कुछ परिसंपत्तियों को भी अटैच किया है। विक्रमादित्य और उनकी बहन अपराजिता सिंह के नाम 64 लाख रुपये के शेयर व अपराजिता सिंह और वीरभद्र की पत्‍‌नी प्रतिभा सिंह के नाम पर 80 लाख रुपये के बैंक एफडी सहित कुछ अन्य खातों को जब्त कर लिया गया है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iaqKAL

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop