डेंगू के मरीजों का आंकडा पहुंचा 550 के पार - Khabar NonStop
मेरठ-डेंगू के मरीजों का आंकड़ा बढ़ते-बढ़ते 550 को पार कर गया है। ये आंकड़ा फिलहाल, यही थमता नजर नहीं आ रहा है, क्योंकि हर रोज डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। वो बात अलग है कि मौसम में सुबह और शाम के वक्त ठंडक बढ़ने से डेंगू के मरीजों की हर रोज आने वाली रिपोर्ट में ये आंकड़ा घटता जा रहा है, लेकिन डेंगू के साथ-साथ वायरल के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती है।
मेरठ: 515 के पार पहुंचा डेंगू का आंकड़ा
मरीजों से हॉस्पिटल फुल
सरकारी अस्पतालों की बात हो, या फिर प्राइवेट हॉस्पिटल या क्लीनिक की हर जगह मरीजों की भीड़ नजर आ रही है। जिला अस्पताल की बात करें तो सुबह से लेकर दोपहर तक ओपीडी मरीजों से फुल चल रही है और दोपहर बाद इमरजेंसी में भी मरीजों का आना-जाना लगा रहता है। डेंगू की दहशत का आलम देखए कि जरा सा बुखार होते ही लोग डेंगू समझ लेते हैं और अस्पताल में भर्ती होने की बात करने लगते हैं। सीएमओ डा. राजकुमार का दावा है कि डेंगू से मेरठ में एक भी मौत नहीं हुई, जबकि चर्चा ये है कि डेंगू की वजह से कई लोगों की मौत हो चुकी है। कई और मरीज ऐसे हैं कि जिनकी जांच रिपोर्ट आनी बाकी है और उसके बाद डेंगू के मरीजों का आंकड़ा और बढ़ेगा। बता दें कि शनिवार को भी डेंगू के छह नए मरीज सामने आए हैं।
मेरठः लोकप्रिय हॉस्पिटल में मिला डेंगू का लार्वा
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xwHmp3
Comments
Post a Comment