इन दिग्गज कलाकारों ने मनाई शादी की 51वीं सालगिरह, देखें तस्वीरें - Khabar NonStop
मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री के मोस्ट लविंग कपल दिग्गज कलाकार दिलीप कुमार और सायरा बानो की शादी को आज 51 साल पूरे हो गए हैं। इस कपल ने इस खास दिन को अपने 48 पाली हिल के घर पर सेलिब्रेट किया है। इस जश्न की तस्वीरें भी उन्होंने फैन्स के साथ अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की हैं।
अनुपम बने FTII प्रमुख, शोभा डे बोलीं- मिल गया ‘चमचागिरी’ का फल
बता दें कि ट्वीट करते हुए दिलीप साहब की तरफ से पत्नी सायरा बानू ने लिखा है, ‘अपनी शादी की 51वीं सालगिरह पर हम अपने परिवार, दोस्तों और फैंस का शुक्रिया अदा करते हैं। दिलीप साहब ने अपने 48 पाली हिल के घर पर सालगिरह का जश्न को मनाया।
Message from Saira Banu;
On our 51st Anniversary we want to thank our friends n families n millions of fans for their prayers & love 1/ http://pic.twitter.com/ZLwdn5vfmT— Dilip Kumar (@TheDilipKumar) October 11, 2017
इन तस्वीरों को गौर से देखें तो दिलीप कुमार पहले से बेहतर नजर आ रहे हैं। अभी पिछले दिनों उनकी तबीयत काफी खराब हो गई थी। जिसकी वजह से उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। बता दें कि डिहाइड्रेशन और यूरिनरी इन्फेक्शन की समस्या के चलते दिलीप कुमार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहाँ वो कई दिनों तक भर्ती रहे थे।
2/ Saab enjoyed at his 48 Pali Hill residence. In this pic Raihan (our nephew)Kishore Bajaj n Ajay Ashar of Black Rock Developers http://pic.twitter.com/IVBqm6PnAY
— Dilip Kumar (@TheDilipKumar) October 11, 2017
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2z1gE8h
Comments
Post a Comment