sss

; //]]>

मैजिक पेन से चेक भरवाकर प्रोफेसर को लगाया 50 हजार का चूना, गिरफ्तार - Khabar NonStop

Cyber ​​Cell

मेरठ। साइबर सेल ने एक ऐसे शातिर को दबोचा है जो खुद को बैंक कर्मचारी बताकर खाता खुलवाने के नाम पर मैजिक पेन से चेक भरवाता था। इसके बाद चेक से बैंक का नाम रिमूव करके रकम को अपने खाते में जमा करा लेता था। आरोपी एक महिला प्रोफेसर सहित कई को चूना लगा चुका है।

लालकुर्ती मंदिर में महावीर जी की मूर्ति खंडित करने पर हंगामा

ऐसे किया फर्जीवाड़ा

दरअसल, अंसल कॉलोनी निवासी प्रोफेसर मीना शर्मा ने एसएसपी मंजिल सैनी दहल को प्रार्थना पत्र देते हुए खुद के साथ पचास हजार की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। जिसके बाद एसएसपी के आदेश पर जांच करते हुए साइबर सेल के प्रभारी कर्मवीर सिंह की टीम ने आरोपी राजेश उर्फ करन चैधरी पुत्र स्व अतर सिंह निवासी कैलाशपुरी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने बताया कि वह खुद को एक्सिस बैंक का कर्मचारी बताकर मीना से मिला था। उसने बैंक की एफडी में प्रोफिट की बात कहते हुए खाता खुलवाने और एफडी के नाम पर मीना से दो चेक लिए। यह चेक उसने मैजिक पेन से बैंक के नाम भरवाए। बाद में बैंक का नाम रिमूव कर फर्जी आईडी से अपने नाम खुलवाए गए बैंक खातों में पचास हजार की रकम ट्रांसफर करा दी।

घर में घुसकर डकैती की कोशिश, पकड़े जाने के डर से भागे बदमाश

चेन्नई के आमिर को भी लगाया था तीस हजार का चूना

आरोपी ने बताया कि वह अपने साथी सुमित और मोनू के साथ चेन्नई के आमिर को भी तीस हजार का चूना लगा चुका है। वहीं गाजियाबाद में फर्जी टावर कंपनी संचालित कर कई को चूना लगाया है। अपने साथी फाजिल और शाकिब के साथ नौकरी दिलाने के नाम पर भी कई लोगों से ठगी कर चुका है। आरोपी के पास से मोबाइल व फर्जी दस्तावेज बरामद हुए हैं।

कैंट बोर्ड की बैठक में अनुज सिंह की बहाली का मामला फिर लटका



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yN50iI

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop