sss

; //]]>

50 हजार का ईनामी बदमाश फुरकान मुठभेड में ढेर - Khabar NonStop

meerut

मेरठ। मुजफ्फरनगर में रविवार देर रात बदमाशों और पुलिस के बीच हुई, इस मुठभेड़ में पुलिस ने 50 हजार के इनामी कुख्यात अपराधी फुरकान को ढेर कर दिया। वहीं बदमाशों की गोली से एक सब इंस्पेक्टर और एक पुलिस कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हे उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

मेरठः डीसीएम की टक्कर से बीए की छात्रा की मौत

दरअसल जनपद मुजफ्फरनगर में पिछले कुछ महीनों से पुलिस बदमाशों का सफाया करने में लगी हुई है। मुजफ्फरनगर में फिर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें 50 हजार का इनामी बदमाश फुरकान मुठभेड़ के दौरान पुलिस की 4 गोलियों का शिकार होने के बाद मौके पर ढेर हो गया। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ उस समय हुई जब बुढ़ाना पुलिस को बदमाशों के आने की खबर मिली तो पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी कर बदमाशों को चेकिंग के दौरान रोकने का प्रयास किया। लेकिन तभी बाइक सवार तीन बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।

मेरठः लोकप्रिय हॉस्पिटल में मिला डेंगू का लार्वा

पुलिस ने बदमाशों पर जवाबी फायरिंग की जिसमें 50 हजार के कुख्यात बदमाश फुरकान निवासी तीतरवाडा जनपद शामली पुलिस की 4 गोली लगने से मौके पर ही मुठभेड़ में ढेर हो गया। इनामी बदमाश के दोनों साथी मुठभेड़ के दौरान जंगलों का फायदा उठाकर घटना स्थल से फरार हो गए। लेकिन 2 घंटे बाद बुढाना में मुठभेड़ के दौरान पुलिस पर फायरिंग करते हुए फरार हुए इनामी बदमाश के साथी अनीश निवासी तीतरवाडा जनपद शामली व 25 हजार का इनामी बदमाश राहुल सिंह निवासी बहादुरगढ़ हरियाणा को शाहपुर पुलिस ने बुढ़ाना से 15 किलोमीटर दूर चेकिंग के दौरान ढाबे पर खाना खाने के लिए रुके बदमाशों ने पुलिस को देखा तो दोनों शातिर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी और फायरिंग करते जंगलों में घुस गए पुलिस ने जवाबी फायरिंग करते हुए दोनों बदमाश को मुठभेड़ में घायल कर दिया।

अवैध संबंधों के चलते पत्नि ने पति को उतारा मौत के घाट

घायल बदमाशों को पुलिस ने जिला चिकित्सालय में भर्ती करा दिया जहां उनका उपचार चल रहा है, वहीं बदमाशों के कब्जे से एक बाइक, एक पिस्टल, पांच तमंचे और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस मुठभेड़ में ढेर हुए 50 हजार के इनामी बदमाश फुरकान के खिलाफ शामली सहारनपुर मुजफ्फरनगर और बागपत में 3 दर्जन से अधिक लूट डकैती के मुकदमे दर्ज हैं। वहीं इस मुठभेड़ में सब इस्पेंक्टर आदेश त्यागी और पुलिस कांस्टेबल हरवेंद्र बदमाशों की गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हे उपचार के लिए जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yD5sSU

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop