पुलिस की छापेमारी में 50 क्विंटल अवैध पटाखे जब्त - Khabar NonStop
जांजगीर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर के नैला में क्राइम ब्रांच ने छापेमारी की। इस छापेमारी में क्राइम ब्रांच को पवन इलेक्ट्रिकल्स नामक दुकान से लगभग 50 क्विंटल पटाखे मिले। जानकारी के मुताबिक व्यापारी ने इन पटाखों को दुकान के पिछले हिस्से में छिपाकर रखा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ किया अनोखा प्रदर्शन
मुखबिर की सूचना पर हुई कारवाई
क्राइम ब्रांच ने ये कारवाई मुखबिर की सूचना पर की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि स्टेशन रोड मुख्य मार्ग स्थित पवन इलेक्ट्रिकल्स नामक दुकान में पटाखों का अवैध भण्डारण किया गया है। इसके बाद एसपी अजय यादव ने क्राइम ब्रांच और प्रशिक्षु डीएसपी को तुरंत करवाई करने के निर्देश दिए थे। एसपी के निर्देश पर टीम ने करवाई की और लाखों के मूल्य के पटाखे वहां से जब्त किये गए।
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विदेशियों ने समझा सुरक्षा का ताना-बाना
कई कमरों में भरे थे पटाखे
पुलिस की इस करवाई में भरी मात्रा में बम, अनारदाना और अन्य चायनिज पटाखे जब्त किये गए। टीम की दबिश में दुकान के मालिक पवन अग्रवाल ने कमरों का टला खोलने में आनाकानी की। लेकिन पुलिस बल की टीम ने टला तोड़कर सामानों को जब्त कर लिया। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई। क्राइम ब्रांच की टीम ने शाम 6 बजे तक यहां से 2 मेटाडोर पटाखा जब्त कर अपने सुपुर्द किया जबकि कई कमरों में लगभग 2 मेटाडोर पटाखे और भरे थे।
ये भी पढ़ें..
मुख्यमंत्री ने दिया ‘बोनस तिहार’, किसान खुश
छत्तीसगढ़ के बृजलाल का बांसुरी वादन सुन पीएम हुए मंत्रमुग्ध
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2x1jCJg
Comments
Post a Comment