sss

; //]]>

अजय देवगन ने बताया गोलमाल-5 की एक्ट्रैस का नाम!

मुंबई। बॉलीवुड के सिंघम स्टार और जाने-माने अभिनेता अजय देवगन का कहना है कि करीना कपूर फिल्म गोलमाल 5 में काम करेंगी। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी गोलमाल 4 हाल ही में प्रदर्शित हुयी है। फिल्म में अजय, अरशद वारसी, तुषार कपूर, परिणीति चोपड़ा, तब्बू, श्रेयश तलपड़े और कुणाल खेमू ने मुख्य भूमिका निभायी है। फिल्म की शानदार ओपनिंग के बाद तय हो गया है कि अब फिल्म का पांचवां भाग भी बनाया जाएगा।

अजय देवगन ने कहा, करीना कपूर जैसी शानदार कोस्टार को मैंने मिस किया। उनकी जैसे साथी कलाकार को सिर्फ मैंने ही नहीं बल्कि बाकी लोगों ने भी मिस किया होगा। अब जब फिल्म में करीना को मिस करने की बात होती है तो गोलमाल अगेन की कहानी ऐसी है, जिसमें तब्बू जो मेरी अच्छी दोस्त हैं और परिणीति जो अच्छी कलाकार हैं… वह बिल्कुल फिट बैठी हैं। अब जब गोलमाल का अगला भाग बनाया जाएगा तो शायद करीना वापस आ जाएंगी।

रोहित ने कहा कि बेबो यानी करीना को मिस तो हमने भी किया, लेकिन इस बार कहानी ऐसी है जिसे देखकर आप समझ जाएंगे कि फिल्म में करीना क्यों नहीं हैं। यदि हमारी इस फिल्म को दर्शक उतना ही प्यार देंगे जितना ‘गोलमाल 3’ को दिया था तो हम जरूर ‘गोलमाल’ का 5वां भाग बनाएंगे। अभी मुझे ‘गोलमाल’ के पांचवे भाग की कहानी नहीं पता इसलिए बता नहीं सकता कि करीना अगली ‘गोलमाल’ में होगीं या नहीं, लेकिन मेरा करीना के साथ इतना लंबा असोसिएशन रहा है तो वह मेरी किसी न किसी फिल्म में जरूर रहेंगी।

The post अजय देवगन ने बताया गोलमाल-5 की एक्ट्रैस का नाम! appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2xfAex7

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop