मंत्री की गाड़ी ने मारी टक्कर, 5 साल के बच्चे की मौके पर मौत - Khabar NonStop
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के एक मंत्री की गाड़ी से टक्कर लगने पर एक पांच साल के बच्चे की मौत हो गयी। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक योगी कैबिनेट में मंत्रो ओम प्रकाश राजभर के काफिले की चपेट में आने से बच्चे की मौत हुई है। मामला शनिवार की शाम का है।
कार्यक्रम घोषित, स्थानीय निकाय चुनाव की तैयारी जोरों पर
गोंडा के कर्नलगंज इलाके में हुई घटना
Gonda: A vehicle from UP Min Om Prakash Rajbhar’s convoy hit the boy & he died on the spot, FIR registered- Vishwanath, Father of the victim http://pic.twitter.com/HrcRqYev8d
— ANI UP (@ANINewsUP) October 29, 2017
जानकारी के मुताबिक प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का काफिला शनिवार शाम गोंडा जिले में था। गोंडा के कर्नलगंज इलाके में काफिले की चपेट में एक पांच वर्षीय बच्चा आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। गोंडा के एएसपी हृदेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि, “कर्नलगंज इलाके के पास मंत्री की गाड़ी ने शिवा गोस्वामी को टक्कर मार दी जिसके कारण उसकी मृत्यु हो गई।”
मृतक के पिता ने दर्ज कराई शिकायत
एएसपी के मुताबिक बच्चे शिव के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने गलत ढंग से गाड़ी चलाने और लापरवाही बरतने का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं राज्य सरकार ने बच्चे के परिवारीजनों को पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। पुलिस माले की तहकीकात में जुटी है। सरकार ने डीजीपी को निर्देश दिया है कि घटना की जांच कर रिपोर्ट सौंपें। आरोपियों के खिलाफ सख्त करवाई करने का निर्देश भी सरकार ने डीजीपी को दिया है।
योगी सरकार में प्राइमरी स्कूल में शिक्षा का मजाक
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2z0aU1K
Comments
Post a Comment