sss

; //]]>

5 लोगों ने हमला कर की अधिवक्ता की हत्या - Khabar NonStop

advocateमथुरा। मथुरा उत्तर प्रदेश में बदमाशों के हौंसले कितने बुलन्द है इसकी बानगी देखने को मिली वृंदावन कोतवाली इलाके में रात के समय घर के बाहर टहल रहे एक अधिवक्ता पर नामजद 5 लोगों ने हमला बोल कर गोली मार दी। गोली लगने से रामगोपाल नामक अधिवक्ता बुरी तरह से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल रामगोपाल को उपचार के लिए मथुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ उपचार के दौरान रामगोपाल की मौत हो गयी। रामगोपाल की मौत की खबर सुनते ही आधी-रात को अस्पताल पर बड़ी संख्या में साथी अधिवक्ता पहुँच गये।

तो ये है बुलंदशहर 91 हाईवे गैंगरेप का सच…

रामगोपाल की मौत  

वहीं जिले के तमाम पुलिस अधिकारी भी भारी पुलिसबल के साथ  हॉस्पिटल पहुंच गये इधर रामगोपाल की मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के परिक्रमा मार्ग स्थित रामनगर में हुई इस दुस्साहसिक घटना के बारे में मृत अधिवक्ता के पुत्र मयंक ने बताया कि वह सभी परिवारीजन घर में खाना खा रहे थे और उनके पिताजी राम गोपाल घर के बाहर टहल रहे थे।

मयंक का कहना

इसी दौरान उनके पिताजी पर गोली मारकर कातिलाना हमला किया गया है। मयंक ने बताया उनकी पड़ोस के रहने वाले नामजद लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है, उन्हीं लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। मथुरा बार एसोशिएशन के अध्यक्ष डॉ ब्रजगोपाल शर्मा ने घटनाक्रम की पूरी जानकारी दी,साथ ही इस वारदात को लेकर बिगडती कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा की जब कानून के प्रहरियों को ही नही बक्शा जा रहा है तो आम आदमी की क्या हिफाजत हो पायेगी।

निकाय चुनाव से पहले SSP मंज़िल सैनी ने किए तबादले

एसपी का कहना

वृन्दावन में हुई इस बड़ी अपराधिक घटना के संबंध में एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एक प्लाट का विवाद था, उसकी पैरवी वकील साहब कर रहे थे। दूसरा पक्ष इनसे रंजिश मानता था। मृतक पक्ष की तहरीर के बाद कई लोगों को हिरासत में लिया है। पूरी टीम लगी हुई है जल्द ही हत्यारों की गिरफ्तारी होगी। फिल हाल पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर 5 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और 15 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है और घटना की जाँच में जुट गई है।

 

 



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2i9LvIT

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop