पुलिस की गिरफ्त में आये 5 शातिर लुटेरे - Khabar NonStop
बुलन्दशहर –जनपद में हो रही लूटपाट की घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने के आशय से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी के आदेशानुसार व अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ प्रवीन रंजन सिंह के कुशल निर्देशन में पांच शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया गया है। क्षेत्राधिकारी सिंकन्द्राबाद राघवेन्द्र कुमार मिश्र के निकट पर्यवेक्षण में 21 अक्टूबर को प्रभारी निरीक्षक थाना गुलावठी अवनीश कुमार व स्वाट(क्राईम ब्रांच) टीम को अपराधियों की धरपकड़ हेतु लगाया गया था।
बहराइच: पुलिस ने पांच जुआरियों को किया गिरफ्तार
पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि 03 मोटर साईकिलों पर सवार 05 बदमाश किसी अप्रिय घटना करने के उद्देश्य से सिकन्द्राबाद रोड पर देखे गये हैं। इस सूचना पर प्र.नि. गुलावठी व स्वाट(क्राईम ब्रांच) टीम संयुक्त कार्यवाही करते हुए सिकन्द्राबाद रोड नाग देवता मन्दिर पर चैकिंग करने लगे कि कुछ देर बाद 03 मोटर साईकिलों पर सवार 05 लड़के आते दिखाई दिए जो पुलिस टीम को देखकर मोटर साईकिलों को पीछे मोडकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा किया गया तो मोटर साईकिल पर पीछे बैठे बदमाश द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर घेरकर पांचो बदमाशों को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।
पद्मावती की रंगोली खराब करने के मामले में 5 गिरफ्तार, दीपिका ने ट्वीट कर जताई थी नाराजगी
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zGlh8Y
Comments
Post a Comment