कश्मीरः गुस्साए ग्रामीणों ने 5 लाख के इनामी आतंकी को किया ढेर - Khabar NonStop
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में धीरे धीरे ही सही बदलाव आ रहा है। जहां एक तरफ कुछ लोग आतंकियों के समर्थन में सुरक्षाबलों से भिड़ जाते हैं, वहीं कश्मीर में ऐसे भी लोग हैं, जो आतंकियों को बुरा मानते हैं और उनसे भिड़ने में भी गुरेज नहीं करते। बता दें कि सोमवार देर शाम शोपियां में लोगों ने एक आंतकवादी को मौत के घाट उतार दिया।
पूर्व सरपंच की हत्या से फूटा गुस्सा
बता दें कि हिज्बुल मुजाहिद्दीन के 3 आतंकी सोमवार देर शाम शोपियां के होमुन गांव में पीडीपी के नेता और पूर्व सरपंच मोहम्मद रमजान के घर पहुंचे। इस दौरान आतंकियों ने पूर्व सरपंच को सुरक्षाबलों का मुखबिर होने का आरोप लगाते हुए उसकी पिटाई शुरु कर दी और आखिरकार पूर्व सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी। जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों और सरपंच के परिजनों ने 5 लाख के आतंकी शौकत अहमद फलाही की हत्या कर दी और उसके दो साथी मौके से फरार हो गए।
PDP विधायक अब्दुल माजिद के दस्ते पर आतंकी हमला
अफवाहों का बाजार गर्म
इस घटना के बाद अफवाहों के बाजार गर्म हैं। दरअसल अफवाह यह भी है कि पूर्व सरपंच को मारने को लेकर आतंकियों में बहस हो गई और इसी बहस में आतंकियों ने ही अपने साथी फलाही की गोली मारकर हत्या कर दी। वहीं कुछ का कहना है कि पूर्व सरपंच को गोली मारने के बाद ग्रामीणों ने आतंकियों पर हमला बोल दिया, जिसके बाद एक ग्रामीण ने फलाही से राइफल छीनकर उसके सिर में गोली मार दी। फिलहाल पुलिस का भी कहना है कि आतंकी को ग्रामीणों ने ही मारा है।
बुरहान वानी की यह वायरल तस्वीर बनी इतिहास
वहीं बाकी दो आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ysXjPR
Comments
Post a Comment