5 बदमाश गिरफ्तार कार सहित अवैध अस्लाह बरामद - Khabar NonStop
बुलन्दशहर। बुलन्दशहर जनपद में हो रही लूटपाट की घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर की कोशिश कामयाब होती नजर आई। वहीं मुनिराज जी के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ प्रवीन रंजन सिंह के कुशल निर्देशन में एवं सहायक पुलिस अधीक्षक नगर प्रमोद कुमार के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात तपेश्वर सागर मय पुलिस बल के तलाश वांछित अपराधी गश्त व चेकिंग में मामूर थे।
जब तक सीएम नहीं आएंगे, अंतिम संस्कार नहीं होगा
मुखबिर ने दी सूचना
मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ बदमाश खुर्जा सिकन्द्राबाद रोड पचौता से चोला की तरफ पुलिया के पास आने जाने वाले व्यक्तियों से डकैती की योजना बना रहे है। प्र.नि.कोतवाली देहात मय फोर्स के मुखबिर द्वारा स्थान पहुंचे तो बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया। पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर घेरकर समय करीब शाम 06:15 बजे 05 बदमाशों को एक चोरी की वैगनआर कार व अवैध अस्लाह सहित गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।
एसएसपी मंजिल सैनी का फूंका पुतला
फर्जी नंबर प्लेट
अभियुक्तों द्वारा फर्जी नम्बर प्लेट ( DL-3SZ-1276) लगा रखी थी। उक्त रजिस्टेशन नम्बर को चेक करने पर यह नम्बर स्कूटर का पाया गया। इनके द्वारा खुर्जा पशु पैंठ से आने वाले व्यापारियों को लूटने की योजना बनायी जा रही थी। जो पुलिस की सक्रियता से किसी वारदात होने से पूर्व ही बदमाशो को गिरफतार किया गया है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yrqSRP
Comments
Post a Comment