sss

; //]]>

गोमांस के शक में 5 युवकों की पिटाई - Khabar NonStop

Cow Vigilants

फरीदाबाद। कथित गोरक्षकों ने एक बार फिर कानून अपने हाथ में लेते हुए 5 लोगों को पीट दिया। बता दें कि गोमांस ले जाने के आरोप में इन 5 युवकों को पीटा गया, जिनमें से 4 मुस्लिम युवक हैं। फिलहाल पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है और मामला दर्ज कर लिया है।

क्या है मामला

दरअसल 5 युवक मांस फतेहपुर तेगा से मांस खरीदकर ओल्ड फरीदाबाद मार्केट में बेचने जा रहे थे। तभी कथिक गोरक्षकों ने इन युवकों पर हमला कर दिया। जिसमें युवकों को गंभीर चोटे आयी है, फिलहाल पीड़ित युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बता दें कि पुलिस ने पीड़ित युवकों के खिलाफ भी हरियाणा गौवंश संरक्षण और गौसंवर्धन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

जानें क्यों, हरियाणा के मंत्री ने राहुल को कहा ‘छोटा बच्चा’

सुप्रीम कोर्ट सख्त

बता दें कि गोरक्षकों की हिंसा के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट भी सख्ती बरत चुका है और हर राज्य में गोरक्षरकों की गुंडागर्दी रोकने के लिए एक नोडल अफसर को तैनात करने का आदेश दे चुका है। लेकिन अभी तक गोरक्षकों के हमले रुके नहीं हैं। बता दें कि भाजपा सरकार भी इन हमलों की आलोचना कर चुकी है।

सोनीपत बम ब्लास्टः आतंकी टुंडा को उम्रकैद की सजा



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yKJHB8

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop