अब वोडाफोन-माइक्रोमैक्स ने उतारा सस्ता 4G स्मार्टफोन, जानें फीचर्स - Khabar NonStop
भारतीय बाजार में सस्ते 4G फोन की रेस शुरू हो चुकी है। रिलायंस जियो और एयरटेल के बाद अब वोडाफोन इंडिया ने सस्ता 4G हैंडसेट लॉन्च कर दिया है। स्मार्टफोन कंपनी माइक्रोमैक्स ने वोडाफोन के साथ पार्टनर्शिप करके 999 रूपये के इफेक्टिव प्राइस के साथ Bharat 2 Ultra 4G स्मार्टफोन पेश किया है।
Reliance JIO फोन फटा, कंपनी ने कहा नाम खराब करने की साजिश
हालांकि वोडाफोन के इस फोन के साथ भी जियो और एयरेटल की तरह ही कई शर्तें हैं। ऑफर के तहत कस्टमर्स को इसके लिए 2,899 रूपये देने होंगे। इसके बाद तीन साल तक हर माह कम से कम 150 रूपये का रिचार्ज कराना होगा। 18 महीने बाद आपको 900 रूपये वापस किए जाएंगे और अगले 18 महीने बाद 1000 रूपये वापस किए जाएंगे यह पैसे वोडाफोन के M-pesa वॉलेट में आएंगे। इसके साथ कैशबैक को जोड़े तो इस 4G हैंडसेट की इफेक्टिव कीमत 999 रूपये ही रह जाती है।
WhatsApp ग्रुप के लिए जल्द आएगा यह फीचर..
Micromax Bharat 2 Ultra फोन में चीनी कंपनी Speadtrum का क्वॉडकोर प्रोसेसर दिया गया है। जिसकी स्पीड 1.3GHz है। फोन मे 512MB की रैम है और 4GB की इंटरनल मैमोरी दी गई है। इसके इंटरनल मैमोरी को बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और सेल्फी के लिए फ्रंट में VGA कैमरा दिया गया है। फोन में पावर बैकअप के लिए 1300mAh की बैटरी दी गई है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2y2TqxP
Comments
Post a Comment