वियतनाम में बाढ़ और भूस्खलन में 46 की मौत
हनोई। वियतनाम में मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ और चट्टाने खिसकने से कम से कम 46 लोगों की मौत हो गई और 33 घायल हो गए। सोमवार को आई यह बाढ़ बीते दस वर्षों की यह सबसे भीषण विभीषिका है। तलाश और राहत समिति ने वृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी। सरकारी वियतनाम टेलीविजन ने कृषि मंत्री न्गुयेन युआन चुआंग के हवाले से खबर दी है कि पिछले 10 वर्षों से वियतनाम को ऐसी भयावह बाढ़ का सामना नहीं करना पड़ा।
वीटीवी ने होआ बिन्ह सूबे के एक निवासी के हवाले से कहा,‘‘पूरा गांव जाग-जाग कर रात काट रहा है….पानी से लडऩा असम्भव है। सूबे में आपात स्थिति की घोषणा कर दी गई है। वियतनाम की प्राकृतिक आपदा निवारण एवं नियंत्रण समिति ने कहा है कि प्रशासन जल स्तर को नियंत्रित करने के लिए बांधों से पानी छोड़ रहा है। बाढ़ के कारण 317 मकान ढह गए हैं जबकि 34,000 से ज्यादा मकान डूब गए हैं या क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
इससे पहले धान की 8000 हैक्टेयर से ज्यादा फसलों के नष्ट होने और 40,000 मवेशियों के बहने की खबर थी। इससे पहले पिछले महीने आए तूफान के कारण मकानों को नुकसान पहुंचा और बिजली आपूर्ति ठप हो गई1 वियतनाम में आए दिन जबरदस्त तूफान आते हैं और हर साल इनकी चपेट में आकर अनेक मौते होती हैं। पिछले साल ऐसे तूफानों में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी।
The post वियतनाम में बाढ़ और भूस्खलन में 46 की मौत appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2ydDYD0
Comments
Post a Comment