sss

; //]]>

45 ट्वीट के बाद भी नही मिली मदद, लिखा ‘गोयल जी आपसे अच्छे प्रभु थे’ - Khabar NonStop

Piyush Goyal

नई दिल्ली। जयपुर-मैसूर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में एक महिला यात्री और उसके बेटे को उनके द्वारा आरएसी श्रेणी में रिजर्व्ड कोच एस 4 में 63 नंबर बर्थ की सीट पर कुछ यात्री बैठने नहीं दे रहे थे। ये यात्री जबरन महिला की सीट पर बैठकर यात्रा कर रहे थे। इस सम्बन्ध में महिला के पति ने ट्वीट के माध्यम से रेल मंत्री से संपर्क साधने की कोशिश भी की लेकिन दुर्भाग्यवश उन्हें कोई मदद न मिल सकी।

अफगान राष्ट्रपति अहम दौरे पर पहुंचे नई दिल्ली

महिला के पति ने 45 बार किया ट्वीट

Piyush Goyal

महाराष्ट्र के नागपुर में मोहन फकीरचंद की पत्नी ज्योति और उनका बेटा नागपुर से कोटा जाने के लिए जयपुर-मैसूर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में बैठे। इस ट्रेन के कोच एस 4 में 63 नंबर बर्थ की सीट महिला डरा रिज़र्व की गयी थी। इस सीट पर पहले से बैठे हुए कुछ अन्य यात्री उन्हें बैठने नहीं दे रहे थे। इस बात से परेशान यात्री ज्योति ने ये बात अपने पति फकीरचंद मोहन को बताई। मोहन ने अपनी पत्नी की मदद के लिए रेल मंत्री पीयूष गोयल को ट्विटर से 45 बार ट्वीट किया लेकिन उन्हें कोई मदद नहीं मिल सकी। जानकारी के मुताबिक ज्योति और उनका बेटे ने ट्रेन में कई घंटे तक टीसी की तलाश भी की लेकिन उनकी मदद के लिए उन्हें कोई नही मिला।

अब इस टेस्ट से गुजरने के बाद बना जा सकेगा NSG ब्लैक कैट कमांडो

मदद न मिलने पर लिखा ‘आपसे अच्छे सुरेश प्रभु ही थे’

रेलवे द्वारा मदद न मिलने पर फकीरचंद मोहन ने मंत्री पीयूष गोयल को रिप्लाई करते हुए ट्वीट किया। इस ट्वीट में मोहन ने लिखा, “आपसे अच्छा मैनेजमेंट तो पूर्व रेल मंत्री सुरेश प्रभु का था। यदि वो आज मंत्री होते तो मेरे समस्या का समाधान हो जाता।” हालांकि मोहन के इस ट्वीट के काफी देर बाद रेलवे की तरफ से ट्वीट का रिप्लाई किया गया। महिला को ट्रेन में सीट मिली या नहीं इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।

जानें क्यों, NGT ने दिल्ली के 4 रेलवे स्‍टेशनों पर लगाया 1-1 लाख का जुर्माना



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2lc7Hal

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop