sss

; //]]>

अब दिल्ली रेलवे का हर साल बचेगा 421.4 लाख रूपया, जाने कैसे - Khabar NonStop

 solar power plant

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के प्रमुख रेलवे स्टेशन सौर उर्जा से रौशन कर दिए गए हैं। रेल मंत्री पीगोयल ने इस सौर उर्जा संयत्र का उद्घाटन किया। इस सोलर पैनल से पांच हज़ार मेगावाट की बिजली उत्पन्न की जा सकेगी। राजधानी के नई दिल्ली, आनंद विहार टर्मिनल और हज़रत निजामुद्दीन पर ये सोलर संयंत्र लगाया गया है। यह भारतीय रेलवे का सबसे बड़ा सोलर संयंत्र है। इस सोलर संयंत्र से पर्यावरण की रक्षा के साथ-साथ बिजली बचाने में भी मदद मिलेगी।

देश के 14 स्मारकों समेत दिल्ली के 5 स्मारक निजी कंपनियों की गोद में

बिजली बिल के रूप में बचेंगे इतने रुपये

यह सोलर संयंत्र पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल (पीपीपी मॉडल ) के अंतर्गत बनाया गया है। इस प्रोजेक्ट पर काम 2016 में दिसम्बर महीने में शुरू किया गया था। इस योजना पर तेजी से काम करते हुए इसे दस महीने के रिकॉर्ड निर्माण अवधि में पूरा कर लिया गया। इस प्रोजेक्ट के निर्माण में कुल 37,48 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। इन पैसों का भुगतान इसे बनाने वाली कंपनी ने किया है। एग्रीमेंट के तहत यह कंपनी अगले 25 सालों तक इस प्रोजेक्ट का देखरेख भी करेगी। कंपनी रेलवे को 4.14 प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली देगी। कुल मिलकर 76.5 लाख यूनिट बिजली इससे सालाना बचाई जा सकेगी। इस योजना से कुल 421.4 लाख रुपये प्रतिवर्ष की बचत रेलवे को होगी।

NGT ने DMRC को दी चेतावनी, बंद करना पड़ सकता है मेट्रो का संचालन

जिंदल इंडिया थर्मल पावर लिमिटेड से हुआ समझौता

रेलवे ने बिजली के बिल को कम करने के प्रयास में कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। रेलवे अब सीधे बिजली संयंत्रों से खरीद कर रहा है। बिजली खरीदने के लिए दिल्ली मंडल रेलवे ने जिंदल इंडिया थर्मल पॉवर लिमिटेड से समझौता किया है। यहाँ से सीधे बिजली खरीदने से रेलवे को 3.75 रुपये प्रति यूनिट सस्ती बिजली मिल जा रही है। रेल मंत्री द्वारा सोलर संयंत्र के उद्घाटन समारोह पर ये बात बताई गयी। इस समारोह में रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा, रेलवे बोर्ड के सदस्य (विद्युत) घनश्याम सिंह, उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आरके कुलश्रेष्ठ सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

दिल्ली मेट्रो आपके भारी लगेज के लिए देगी यह सुविधा

दिल्ली के स्टेशन पर लगे सौर उर्जा संयंत्र की क्षमता

रेलवे स्टेशन                     क्षमता
1- नई दिल्ली                 2.05 मेगावाट
2- पुरानी दिल्ली             1.50 मेगावाट
3- हजऱत निजामुद्दीन       0.70 मेगावाट
4- आनंद विहार टर्मिनल   0.80 मेगावाट

जानें क्यों, NGT ने दिल्ली के 4 रेलवे स्‍टेशनों पर लगाया 1-1 लाख का जुर्माना



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iI7hHL

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop