गुजरात-हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए तैनात होंगे 42,000 केंद्रीय बल - Khabar NonStop
गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए 42 हजार से अधिक केंद्रीय बल के जवान तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा 69 हजार राज्य पुलिस कर्मी भी तैनात किए जाएंगे। हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा के लिए 9 नवंबर को चुनाव होने हैं। वहीं गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा चुनाव की तिथि को लेकर अगले कुछ दिनों में घोषणा हो सकती है।
कश्मीर में बातचीत समय की बर्बादीः फारुख अब्दुल्ला
एक अधिकारी ने बताया कि सीआरपीएफ, बीएसएफ जैसे केंद्रीय सशस्त्र बल के 32 हजार जवान गुजरात में तैनात किए जाएंगे इसके साथ ही राज्य पुलिस के लगभग 55 हजार जवानों को भी मुस्तैद किए जाने की संभावना है। अधिकारी के अनुसार, हिमाचल में चुनाव के लिए करीब 10 हजार केंद्रीय बल तथा 14 हजार राज्य पुलिस के जवान तैनात किए जा सकते हैं।
45 ट्वीट के बाद भी नहीं मिली मदद, लिखा ‘गोयल जी आपसे अच्छे प्रभु थे’
वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन आयोग की जरूरत के अनुसार, गुजरात में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की करीब 320 और हिमाचल प्रदेश में 100 कंपनियां तैनात की जा सकती हैं। उनके अनुसार, निर्वाचन आयोग और गृह मंत्रालय के बीच कई दौर की चर्चा हो चुकी हैं। गुजरात विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने के बाद मतदान के लिए राज्यों में तैनात होने वाले सुरक्षा कर्मियों की कुल संख्या पर अंतिम फैसला लिया जाएगा।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2h6bdyD
Comments
Post a Comment