sss

; //]]>

आधार बनाने में बड़ी लापरवाही, गांव के 400 लोगों के जन्मतिथि एक - Khabar NonStop

Aadhar card

हरिद्वार। आधार कार्ड बनाने में विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आयी है। जिसमें बच्चों और माता-पिता के आधार कार्ड में जन्मतिथि एक ही तिथि दी गई है। ऐसे करीब 400 लोगों के आधार कार्ड बनाने में लापरवाही की गई है। इस मामले के बाद प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है।

उत्तराखंडः किसानों के कर्ज नहीं माफ करेगी सरकार

जहां एक ओर सरकार अपनी महत्वाकांक्षी योजना आधार कार्ड को हर चीज से लिंक कराने की बात कर रही है वहीं सरकारी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी इस योजना को पलीता लगा रहे हैं। इससे कई गरीब परिवारों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है। ताया मामला बहादराबाद ब्लॉक के गुर्जर बस्ती का है जहां आधार कार्ड में पूरे परिवार की जन्मतिथि एक ही है। दादा से लेकर बच्चों तक के सभी की जन्मतिथि 1 जनवरी अंकित की गई है।

तुंगनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद

गुर्जर बस्ती निवासी वजीर चोपड़ा, जहांगीर ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले प्राथमिक विद्यालय में आधार कार्ड बनाने का कैंप लगा था। उस समय पूरे परिवार के साथ कार्ड बनवाने गए थे। बताया कि जिन्होंने उस समय कैंप में आधार कार्ड बनाया। कैंप में तैनात कार्मिकों की लापरवाही से पूरे परिवार की जन्मतिथि 1 जनवरी अंकित की गई है। बताया कि अब हर जगह आधार कार्ड जी आवश्यकता पड़ रही है, लेकिन सही जन्मतिथि नही होने से उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नही मिल पा रहा है।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xwpB9q

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop