sss

; //]]>

मस्तिष्क ज्वर से पिछले 40 वर्षो में हुये 50 हजार से अधिक बच्चे विकलांग

गोरखपुर। पिछले 40 वर्षो में पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिये अभिशाप बने मस्तिष्क ज्वर की चपेट में आकर 50 हजार से अधिक बच्चे विकलांग हो गये। आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि पिछले 40 सालों के दौरान इस बीमारी ने अब तक 15 हजार से अधिक मासूमों की जान ले ली और 50 हजार से अधिक बच्चों को विकलांग बना दिया।

पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, बस्ती और देवीपाटन मंडल में मस्तिष्क ज्वर से बाबा राघवदास मेडिकल कालेज में बच्चों की मृत्यु पर तो जमकर राजनीति हुई लेकिन इस बीमारी की चपेट में आकर शारीरिक रूप से विकलांग हो जाने वाले मरीजों की सुधि लेने वाला कोई नहीं है।

उन्होंने बताया कि मस्तिष्क ज्वर के बाद विकलांग हुए लोगों को विकलांगता का लाभ नहीं मिल पाता है। पेंशन और अन्य सुविधाएं 60 प्रतिशत से अधिक विकलांग हो जाने पर ही दिया जाता है। मस्तिष्क ज्वर से पीड़ति मरीजों में विकलांगता 40 से 50 प्रतिशत आती है। इसमें मुख्यरूप से बोल न पाने, चल न पाने और मानसिक रूप से बीमार होने की विकलांगता शामिल है।

The post मस्तिष्क ज्वर से पिछले 40 वर्षो में हुये 50 हजार से अधिक बच्चे विकलांग appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2yJWEYR

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop