sss

; //]]>

साल भर पानी में डूबे रहने के बाद भी, ऑन हो गया आइफोन 4 - Khabar NonStop

Iphone

आपने नोटिस किया होगा कि फोन में थोड़ा सा पानी पड़ जाए तो वह फिर चालू ही नहीं होगा। यही कारण है कि लोग अपने फोन को पानी से बचाकर रखने की ही कोशिश करते हैं। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी जरूर होगी कि करीब एक साल तक एक झील में डूबे रहने के बाद आईफोन 4 को जब बाहर निकाला तो वह ऑन हो गया। इतने लंबे समय तक पूरी तरह पानी में डूबे रहने के बावजूद आईफोन के ऑन होने पर लोग हैरान रह गए।
इस घटना के बाद सबके मन में एक ही सवाल था कि भला ये कैसे पॉसिबल है। हम आपको बता दें कि, एप्पल हैंडसेट के केवल आईफोन 7 तथा आईफोन 7 प्लस में ही वॉटर रेजिस्टंट की सुविधा है। इससे पहले एप्पल के आईफोन हैंडसेट में वॉटर रेजिस्टंट सुविधा नहीं है। जानकारी के मुताबिक ये आईफोन 4 माइकल गनट्रम नामक एक व्यक्ति है।

Iphone
माइकल ने बताया कि साल 2015 के मार्च महीने में वह पेंसिलवेनिया में स्थित काइल झील गए, जहाँ उन्होंने आइस फिशिंग की। उन्होंने आगे कहा कि आइस फिशिंग के दौरन अचानक उन्हें लगा की उनके जाल में मछली फंसी है, तभी उन्होंने आइफोन 4 को अपने गोद में रखा और मछली को निकालने में लग गए तभी उनका आइफोन फिसलकर झील में गिर गया।

जानिए विश्व के इस सबसे बड़े कब्रिस्तान के बारे में..

इस प्रकार माइकल अपना आइफोन खो बैठ। उस समय वहाँ का तापमान -25 डिग्री था। इसके बाद किसी कारण से सितंबर के महीने में काइल झील को खाली किया गया। इसके बाद खाली झील से, डेनियर कालग्रेन नामक मकैनिकल इंजिनियर ने मेटल डिटेक्टर द्वारा झील में स्थित मेटल की चीजों खोजना शुरू किया। इसी दौरान माइकल को अपना आइफोन मिल गया।

Iphone

डेनियर को झील से मिले आईफोन के चलने की बिल्कुल उम्मीद नहीं थी लेकिन पहले फोन को घूप में सूखाने के बाद, जब उसे चावल के डब्बे में डालकर दो दिन बाद निकाला गया तो वह ऑन हो गया। हालांकि फोन को थोड़ा बहुत नुकसान हुआ लेकिन वह इस्तेमाल करने की हालत में हैं। माइकल गनट्रम ने फोन के सही सलामत रहने का पूरा श्रेय ओटरबॉक्स को दिया है, क्योंकि उन्होंने इसी कंपनी का कवर अपने फोन पर लगाया था।

जाने क्या हुआ, जब होने लगी मानव अंगों की बारिश



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ylf8Bd

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop