4 साल के मासूम के साथ कुकर्म - Khabar NonStop
बुलंदशहर। बुलंदशहर के कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में खेल रहे 4 साल के मासूम के साथ गांव के ही एक हाई स्कूल के छात्र ने दिन दहाड़े कुकर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने रिर्पोट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित मासूम को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
हर शनिवार को बुलंदशहर के कॉलेजों की होगी सफाई
आरोपी गिरफ्तार, पीड़ित का मेडिकल कराया गया
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में 4 साल का मासूम बच्चा खेल रहा था। आरोप है कि 16 वर्षीय अनुज, निवासी समकोला मासूम को खेलने के बहाने अपने साथ ले गया और सूनसान जगह पर उसके साथ कुकर्म किया। पीड़ित बच्चे के गुप्तांगों में दर्द की बात सुन परिजन परेशान हो उठे। पीड़ित बच्चे से अभिभावकों ने मामले की जानकारी ली। आरोपी अनुज के खिलाफ धारा 377 के तहत मामला दर्ज कराया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई से पहले पीड़ित मासूम को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
बीजेपी नेताओं ने स्वच्छता की शपथ ली
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ynn18n
Comments
Post a Comment