इस दिन रिलीज होगी ‘हेट स्टोरी 4’, उर्वशी ने किया खुलासा - Khabar NonStop
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला स्टारर रोमांचक थ्रिलर फिल्म ‘हेट स्टोरी 4’ इंडिया में 2 मार्च, 2018 को रिलीज होगी। इस बारे में उर्वशी ने शनिवार को एक ट्वीट किया है और इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान किया है।
उर्वशी ने ट्वीट करते हुए लिखा है “‘हेट’ पहले से कहीं ज्यादा गहरी होगी। ‘हेट स्टोरी 4’ 02.03.18 को रिलीज हो रही है। शुक्रगुजार।” बता दें कि ‘डैडी कूल मुंडे फूल’ और ‘टाइगर’ जैसी पंजाबी फिल्मों के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस इहाना ढिल्लों भी ‘हेट स्टोरी 4’ के साथ बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं।
#HATESTORY4 will be back darker than ever !!!
releases 02.03.18
2nd March 2018 ✨????????❣️ #love #you #all http://pic.twitter.com/1JwG2U68JV— URVASHI RAUTELA (@URautelaForever) October 14, 2017
आपको बता दें इस फिल्म को विशाल पंड्या ने डायरेक्ट किया है। जिसमें उर्वशी रौतेला, इहाना के अलावा करन वाही, सूरज पंचोली और गुरुमीत चौधरी जैसे एक्टर प्रमुख भूमिकाओं में हैं। गौरतलब है कि ‘हेट स्टोरी’ फ्रेंचाइजी की यह चौथी फिल्म है। जिसकी शूटिंग लंदन में सितंबर से शुरू हुई थी।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gbaafz
Comments
Post a Comment