एक ही घर के 4 लोगों की मौत, जानें पूरा मामला… - Khabar NonStop
उदयपुर-मगलवार को उदयपुर शहर में एक ही परिवार के चार लोगों के आत्महत्या का मामला सामने आया है। इसके साथ ही मरने से पहले भाई ने अपने छोटे भाई को पूरी संपति सौंपने की बात भी कही है।
न्याय न मिलने पर युवती ने की आत्महत्या, हंगामा
दरअसल, घटना राजस्थान के उदयपुर शहर के खेमपुरा का है जहां, एक परिवार के चार लोगों को जहर खाने के बाद अस्पताल लेजाया गया लेकिन किसी की जान नहीं बच सकी। टीचर विनोद शर्मा, पत्नी कल्पना, बेटे निखिल और बेटी अंजू की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। मंगलवार को प्रताप नगर के एमबी अस्पताल में चारों शवों के पोस्टमार्टम किए गए। वहीं, विनोद के परिजनों ने बताया कि, उनकी छोटी बेटी अंजू ने सोमवार को जहर पिने के बाद अपने चाचा पुरुषोत्तम को फोन किया और कहा कि, ‘चाचा हम चारों को बचा लो, हम मरने वाले हैं।’ पुरुषोतम कुछ कह पाते उससे पहले ही फ़ोन कट गया। इस खबर के बाद तुरंत पुरुषोतम अपने बड़े भाई के घर पहुंचे और सभी को अस्पताल में भारती कराया साथ ही मामले की सुचना पुलिस को दे दी। इलाज के दौरान चारों में से किसी की भी जान नहीं बचाई जा सकी है। वहीं, घटनास्थल से सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है जिसमें लिखा है कि, ‘यह कदम हम सब पूरे होश हवास में उठाया है. इसके पीछे किसी का भी हाथ नहीं है. मरने के बाद बाद मेरी पूरी संपत्ति मेरे छोटे भाई पुरुषोत्तम के नाम कर दी जाए।’ इस मामले में फिलहाल, परिवार की बड़ी बेटी कोमल लापता है जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। आशंका जताई जा रही है कि, इस मामले में बड़ी बेटी का हाथ है। अब खुलासे के बाद ही सच बाहर आ पायेगा की ये पूरा मामला आत्महत्या का है या हत्या।
आर्थिक तंगी से परेशान होकर छात्र ने की आत्महत्या
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2wL46S0
Comments
Post a Comment