वियतनाम: बाढ़ और भूस्खलन से 37 लोगों की मौत, 40 लापता - Khabar NonStop
वियतनाम-उत्तरी और मध्य वियतनाम में बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 37 लोगों की मौत हो गई है और 40 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं। पिछले एक हफ्ते से लगातार हो रही बारिश से पहले बाढ़ और फी भूस्खलन से 1000 से ज्यादा घर बर्बाद हो गए हैं वहीं, हजारों लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाया गया साथ ही लापता लोगों की तलाश की जा रही है।
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पतंजलि ने बांटे एक्सपायरी सामान
बता दें कि, बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत-बचाव का कार्य जारी है। बाढ़ में फंसे लोगों राहत कैंप पहुँचाया जा रहा है। वहीं, प्राकृतिक आपदा निवारण और नियंत्रण के लिए वियतनाम की केंद्रीय संचालन समिति के अधिकारी ने बताया कि पानी के स्तर को नियंत्रित करने के लिए बांधों से पानी का निर्वहन किया जा रहा है। बाढ़ से 18 हजार मकान आंशिक रूप से डूब गए या नष्ट हो गए हैं और धान की फसलें बर्बाद हो गई है।
बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए, गुजरात सरकार ने दिया 5 करोड़ का चेक
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yiR3dO
Comments
Post a Comment