उत्तराखंडः विभिन्न विभागों में 35 हजार पदों पर जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया - Khabar NonStop
हल्द्वानी। उत्तराखंड के वित्त मंत्री प्रकाश पंद ने कहा कि राज्य के विभिन्न विभागों में 35 हजार पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने क्षेत्र के विकास की भी कई घोषणाएं की। कालाढूंगी में आयोजित जनसभा में वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग में कृषि विषय खोलने की क्षेत्र मे तमाम पेयजल योजना, बिजली के पोल लगाने, सड़कें बनाने सहित करीब 25 घोषणाएं की।
एलटी शिक्षकों के पदों पर होगी सीधी भर्ती
वित्त मंत्री ने कहा 35 हजार नौकरियों के लिए प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी, इसके साथ कर्ज में डूबे उत्तराखंड में विकास के लिए 15 करोड़ 57 हजार रूपये की आय अर्जित की जाएगी। इस कार्यक्रम में सीएम नहीं पहुंच सके क्यों कि उनकी तबीयत खराब हो गई थी उनके स्थान पर वित्त मंत्री पंत बतौर सीएम प्रतिनिधि मौजूद थे।
नैनी सैनी हवाई पट्टी पर हवाई सेवा शुरू करने की कवायद तेज
विधायक व कार्यक्रम के आयोजक बंशीधर भगत नए क्षेत्र की बड़ी समस्याओं जैसे जमरानी बांध परियोजना को जल्द स्वीकृत दिलाने, सड़क बिजली पानी जैसी मूलभूत समस्याओं के निराकरण संबंधी तमाम मांगो का उल्लेख किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट मनोज शाह प्रकाश हर्बोला ने भी जनसभा को संबोधित किया।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gBXbnV
Comments
Post a Comment