उत्तराखंडः 334 स्कूलों पर लटकी है बंदी की तलवार - Khabar NonStop
टिहरी। जिन स्कूलों में छात्रों की संख्या 10 से कम है उन स्कूलों को बंद किए जाने की योजना है। जिले में प्राथमिक और जूनियर 334 स्कूल ऐसे हैं जहां छात्रों की संख्या 10 से कम है। ऐसे में इन स्कूलों पर भी बंदी की तलवार लटक रही है। निदेशालय ने स्कूलों की सूची मांगी थी जिसे विभाग ने भेज दिया है। अब शासन फैसला करेगी की इनमें कितने स्कूलों को बंद करेंगे।
उत्तराखंड में 179 पदों पर सीधी भर्ती, करें आवेदन
प्राथमिक स्कूलों में लगातार छात्रों की संख्या घट रही है। कम संख्या वाले सबसे अधिक स्कूल देवप्रयाग में 42 है और सबसे कम प्रतापनगर में 26 हैं। इन स्कूलों को नजदीकी स्कूलों में समायोजित किया जाएगा। जिले में शून्य छात्र संख्या वाले लगभग 80 स्कूल पहले ही बंद हैं। 10 से कम छात्रों की संख्या वाले स्कूलों की संख्या 300 से अधिक हैं, लेकिन इसमें दूरी का भी ध्यान रखा गया है।
छह दिन के बच्चे की सर्जरी, डॉक्टरों ने किया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का दावा
अगर 1 किलोमीटर दूरी वाले स्कूलों को ही बंद किया जाता है तो फिर बंद होने वाले स्कूलों की संख्या कुछ कम हो जाएगी। वहीं जिला शिक्षाधिकारी बेसिक सुदर्शन बिष्ट ने बताया कि निदेशालय द्वारा 10 से कम स्कूलों की सूची मांगी गई है ऐसे स्कूलों की संख्या 334 है। यह सूची निदेशालय को भेज दी गई है। अब निर्देशानुसार कार्यवाही की जाएगी।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2x2a8gR
Comments
Post a Comment