फॉक्सवैगन ने लांच की नई पसाट, कीमत 32.99 रुपए तक
नई दिल्ली। यात्री वाहन बनाने वाली कंपनी फॉक्सवैगन ने आज भारतीय बाजार में बहुप्रतीक्षित लग्कारी सेडान फॉक्सवैगन पसाट लॉन्च करने की घोषणा की जिसकी दिल्ली में एक्स शो रूम कीमत 32.99 लाख रुपए तक है। कंपनी के निदेशक स्टीफन नैप ने नयी कार को लांच करते हुये कहा कि ग्राहकों के लिए एक ऐसी कारलाइन पेश की गयी है, जो उच्च श्रेणी के सुरक्षा फीचर और ड्राइविंग डायनैमिक्स से लैस है। फॉक्सवैगन ब्रांड ऐसी खूबियां पेश करने के लिए पूरे उद्योग में जाना जाता है।
पसाट अपने बेहतरीन प्रदर्शन, मशहूर स्टाइल और समृद्ध विरासत के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। पसाट के लॉन्च के साथ ही देश में हमारे पास सभी प्रमुख वाहन सेग्मेंट््स में कारें उपलब्ध हो गयी हैं। उन्होंने कहा कि नई पसाट नये एमक्यूबी प्लेटफॉर्म पर आधारित है और इसमें 2.0एल टीडीआई डीजल इंजन है जो 17.42 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। यह 6 स्पीड ऑटोमैटिक-डीएसजी गियरबॉक्स से लैस है।
यह कार हैंड्स-फ्री पार्किंग के लिए पार्क असिस्ट और नौ एयरबैग के साथ लग्कारी एवं सुरक्षा को परिभाषित करेगी। इस कार के दो मॉडल लांच किये गये हैं जिसमें कंफ्र्टलाइन की कीमत 29.99 लाख रुपए और हाईलाइन की कीमत 32.99 लाख रुपए है। कंपनी के सभी शो रूम में नई कार की बुकिंग शुरू हो गयी है। उन्होंने कहा कि नयी पसाट के लिए फाइनेंस पार्टनर फॉक्सवैगन फाइनेंशल सर्विसेज द्वारा आकर्षक ऋण विकल्प पेश किये गये हैं और यह विशेष तैयार किये गये फाइनेंस विकल्पों में उपलब्ध होगी। इसकी ईएमआई 29,990 रुपए प्रतिमाह से शुरू होगी।
The post फॉक्सवैगन ने लांच की नई पसाट, कीमत 32.99 रुपए तक appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2zcLUCq
Comments
Post a Comment