पड़ोसी देश नेपाल में भीषण बस हादसा, 31 की मौत कई लापता - Khabar NonStop
पड़ोसी देश नेपाल के धादिड़ जिले में शनिवार को एक बड़ा बस हादसा हो गया। यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में जा गिरी। इस हादसे में बस में सवार 31 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई यात्री लापता हो गए हैं। हादसे में मरने वालों में एक भारतीय महिला भी शामिल है।
भारत के ‘खुफिया ड्रोन’ को पाकिस्तानी सेना ने किया ध्वस्त
पुलिस ने बताया कि काठमांडू से लगभग 70 किलोमीटर पश्चिम में घाटबेसी मोड पर बस शनिवार सुबह करीब पांच बजे दुर्घटनाग्रस्त होकर त्रिशुली नदी में जा गिरी। नेपाल सेना के जवानों सहित सुरक्षाबलों और सशस्त्र बलों के जवानों ने नदी से 16 घायल यात्रियों को बचाया। खबरों के अनुसार बचाव दल ने 31 शवों को निकाल चुकी है। जबकि अन्य लापता यात्रियों की तलाश जारी है।
गूगल ने इंटरव्यू के 12 सवालों को किया बैन, पढ़ें उन सवालों को
पुलिस ने बताया कि मौसम खराब होने की वजह से रास्ता साफ नहीं दिखने से ड्राइवर मोड़ पर बस को काबू नहीं कर पाया। जिकी वजह से बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जाता है कि बस में 52 यात्री सवार थे। सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2iEcpfX
Comments
Post a Comment