sss

; //]]>

गढ़वाल विश्वविद्यालय के परीक्षा फार्म 31 अक्टूबर तक ऑनलाइन भरे जाएंगे - Khabar NonStop

examination form

देहरादून। हेमवती नंदन गढ़वाल विश्वविद्यालय के सेमेस्टर परीक्षा फार्म ऑनलाइन भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर तय की गई है।

UAPMT में न्यूनतम अंक की बाध्यता समाप्त

डीएवी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. देवेंद्र भसीन ने गढ़वाल विवि के कुलसचिव द्वारा जारी अधिसूचना का उल्लेख करते हुए बताया कि सीबीसीएस प्रणाली के अंतर्गत अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के सेमेस्टर (1, 3, 5) के परीक्षा आवेदन पत्र ऑनलाइन भरे जाने हैं। इसकी प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.hnbgu.ac.in पर लॉग इन करके परीक्षा आवेदन पत्र भरना है। साथ ही एसबीआइ कलेक्ट के माध्यम से 31 अक्टूबर तक परीक्षा शुल्क भी ऑनलाइन जमा कराना है।

पानी की किल्लत दूर करने के लिए 1000 करोड़ रूपये का लोन

हालांकि, डीएवी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन शुल्क जमा नहीं करना होगा। क्योंकि, महाविद्यालय में परीक्षा शुल्क लिया जा चुका है। कॉलेज अपने स्तर से यह शुल्क विश्वविद्यालय को भेजेगा। प्राचार्य के अनुसार छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन भरे गए परीक्षा फॉर्म का प्रिंटआउट पांच नवंबर तक कॉलेज में आवश्यक रूप से जमा कराना होगा। इसके बिना विश्वविद्यालय छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्र ऑनलाइन जारी नहीं करेगा।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xf7TqZ

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop