sss

; //]]>

केन्द्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों को 31 अक्टूबर से मिलेगा टैबलेट - Khabar NonStop

KVS

नई दिल्ली। 31 अक्टूबर से केन्द्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ‘अप्प दीप’ योजना की शुरुआत करेगा। इस योजना के तहत देश भर के 25 केन्द्रीय विद्यालयों में आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों को टैबलेट प्रदान किये जायेंगे। जानकारी के मुताबिक यह योजना अगले साल से सभी विद्यालयों में लागू की जाएगी।

प्रधानमंत्री कार्यालय में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

शिक्षक दिवस पर होनी थी शुरुआत

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस योजना की शुरुआत शिक्षक दिवस पर की जानी थी। लेकिन कुछ कारणों से ऐसा हो नहीं सका। केंद्रीय मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्रालय के एक अधिकारी ने भी बताया कि इस योजना को शिक्षक दिवस से प्रारंभ किया जाना था। लोगों का कहना है कि आधे से अधिक शैक्षणिक सत्र के निकल जाने से अब विद्यार्थियों को टैबलेट बांटने का मकसद पूरा नहीं हो पायेगा। इसलिए अब इसमें देरी की गुंजाइश नहीं है। अधिकारी के मुताबिक सभी टैबलेट में पाठ्यक्रम डाउनलोड कर दिया गया है और 31 अक्तूबर से इनका वितरण शुरू कर दिया जाएगा। हालाँकि इस योजना के शुभारम्भ के लिए अभी तक किसी अधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा नहीं की गयी है।

साल भर बाद भी नहीं लग पाया लापता छात्र का सुराग

5000 विद्यार्थियों को दिए जायेंगे टैबलेट

इस योजना के तहत 5000 विद्यार्थियों को इस साल टैबलेट दिए जायेंगे। 25 विद्यालयों के 5000 विद्यार्थियों के अलावा इन स्कूलों के 200 शिक्षकों को भी यह टैबलेट दिया जायेगा। टैबलेट मिल जाने से विद्यार्थियों के कन्धों का बोझ भी हल्का होगा, क्यूंकि टैबलेट में पाठ्यक्रम होने से विद्यार्थियों को सभी किताबें स्कूल ले जाने की आवश्यकता नहीं होगी। टैबलेट योजना पर शुरुआती में करीब 9 करोड़ रुपए के खर्च की संभावना है। इन 25 विद्यालयों में इस योजना की सफलता के बाद इस योजना को भविष्य में सभी करीब 1,200 विद्यालयों में लागू किया जाएगा।

देश के वैज्ञानिकों से मंत्री ने प्रदूषणमुक्त पटाखे बनाने का किया आग्रह



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gLvp8M

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop