31 लाख की अवैध शराब बरामद की गई - Khabar NonStop
अलीगढ़। अलीगढ़ पुलिस ने हरियाणा से लाई गई 31 लाख की अवैध शराब बरामद की है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने ट्रक में 910 पेटी देसी शराब बरामद की। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। त्योहार के मौके पर अवैध शराब का कारोबार काफी बढ़ जाता है। ऐसे में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस की तरफ से विशेष अभियान चलाया गया है।
शातिर मोबाइल चोर गैंग के 12 चोर गिरफ्तार
त्योहारी मौसम में तस्करी बढ़ जाती है
पुलिस के मुताबिक चेकिंग के दौरान एक ट्रक पर शक हुआ। जब ट्रक की जांच की गई तो पुलिस को अवैध देसी शराब की पेटियां मिली। पुलिस के मुताबिक ट्रक चालक के पास ना तो दस्तावेज था और ना ही रूट चार्ट था। बिना परमिट के ही ट्रक हरियाणा से उत्तर प्रदेश में घूम रहा था। पुलिस के मुताबिक ऐसे ट्रकों के माध्यम से हरियाणा से अलीगढ़ और आसपास के इलाके में अवैध शराब का कारोबार किया जाता है। पुलिस नें संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
आतिशबाजी में भीषण विस्फोट, मां-बेटी की मौत
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2yhV407
Comments
Post a Comment