sss

; //]]>

आखिर कौन है वे अभिनेता जो 30 की उम्र में 60 साल के बुड्ढे बनकर हुए थे हिट

बॉलीवुड डेस्क। अनुपम खेर को तो आप सभी जानते है कि वे कितने हसमुख अभिनेता थे। अनुपम खेर एक ऐसे अभिनेता है जो अपने किरदार को घोलकर पी जाते है कहने का मतलब है वे अपने हर किरदार को बखूबी निभाते है। उनके फैंस को यह जानकर बहुत खुशी होंगी कि उन्हें FTII (फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया) का अध्यक्ष चुन लिया गया है। साल 2015 में उन्हें FTII के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया था लेकिन अनुपम खेर इस पद पर अपना कर्तव्य कब निभाएंगे इसकी डेट अभी फिक्स नहीं हुई है।

अनुपम खेर के अलग-अलग किरदारों को देखकर लगता है कि उनको इस पद के लिए ठीक चुना गया है। अनुपम ने अपने अभिनय से हमेशा ही दर्शकों का दिल जीता है। अनुपम खेर लगभग 500 फिल्में और 100 से ज्यादा नाटकों में अभिनय कर चुके है। इनकी एक यह खासियत है कि वह हर फिल्म में एक अलग किरदार के साथ नजर आते है।

अनुपम खेर ने अपने एक इंटरव्यू में यह कहा था, कि मैं कभी पैसे या बड़े बैनर के पीछे नहीं भागता हूं। उन्होंने इस बात का भी खुलासा किया है कि अगर मुझे फिल्म अच्छी लगी है और फिल्मकार का बजट कम है तो वह फिल्म मैने फ्री में भी की है। लेकिन अनुपम खेर ने उन फिल्मों के नाम नहीं बताए थे। लेकिन हां अनुपम खेर ने इस इंटरव्यू में उन फिल्मों के नाम जरूर बताए थे जो उन्होंने बहुत कम पैसों में की।

अनुपम ने यह बताया कि ‘मैंने ‘ए वेडनेसडे’ और ‘खोसला का घोसला’ फिल्में बहुत कम पैसों में की। कुछ फिल्में ऐसी भी रहीं है ‌जो रिलीज होने के बाद भी चल नहीं पायी तो मैंने अपनी तय फीस नहीं ली है। इतना ही नहीं अनुपम खेर ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई है।

अनुपम खेर अमीर बेटे के बाप का किरदार उसी स्वाभाविकता के साथ निभाते हैं जितना एक गरीब और लाचार बेटी के पिता का मतलब वे हर किरदार बखूबी निभाते है। बता दें कि 1984 में रिलीज हुई फिल्म ‘सारांश’ में अनुपम खेर ने एक 60 साल के बूढ़े व्यक्ति का किरदार निभाया था। जिसको दर्शकों ने काफी पसंद भी किया था।

The post आखिर कौन है वे अभिनेता जो 30 की उम्र में 60 साल के बुड्ढे बनकर हुए थे हिट appeared first on Rochakkhabare.



from Rochakkhabare http://ift.tt/2yFstF5

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop