सलमान की ‘दबंग 3’ में होगा सनी लियोन का आइटम नंबर - Khabar NonStop
मुंबई। इंस्पेक्टर चुलबुल पांडे यानि सुपरस्टार सलमान खान के फैंस के लिए एक एक्शन भरी खुशखबरी है। दरअसल सुपरहिट ‘दंबग’ सीरीज की तीसरी फिल्म की शूटिंग अगले साल के मिड में शुरू होगी। इसकी पुष्टि खुद इस सीरीज के प्रोड्यूसर अरबाज खान ने की है। साथ ही अरबाज खान ने दबंग-3 में बॉलीवुड की आइटम गर्ल के नाम से फेमस एक्ट्रेस सनी लियोनी के आइटम सॉन्ग करने पर भी जानकारी दी है।
सनी लियोन और अरबाज खान की इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज
आपको बता दें कि अपनी अपकमिंग फिल्म ‘तेरा इंतजार’ के प्रमोशन के दौरान अरबाज खान ने ‘दबंग-3’ के बारे में खुलासा किया है। बता दें कि इस फिल्म में सनी लियोन उनकी को-एक्ट्रेस उन्होंने कहा, ‘मैंने फिल्म की कहानी पर काम करना शुरू कर दिया है। इसकी शूटिंग 2018 के मिड में शुरू हो सकती है। वैसे इस फिल्म की हीरोइन को लेकर अभी कुछ फाइनल नहीं हुआ है।’ लेकिन पिछली दबंग की 2 सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा लीड रोल में थीं, तो ऐसे में चर्चा है कि तीसरे पार्ट में एमी जैकसन को कास्ट किया जा सकता है। वहीं फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का गेस्ट अपीयरेंस संभव है।
गौरतलब है कि इस सीरिज की पहली फिल्म ‘दंबग’ में अरबाज खान की एक्स वाइफ और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने मुन्नी बनकर अपने आइटम सॉन्ग का तड़का लगाया था और दबंग 2 करीना कपूर का आइटम सोंग था। वहीं जब अरबाज से पूछा गया कि क्या वह दबंग- 3 में सनी लियोन से मुन्नी बदनाम की तरह आइटम नबंर कराएंगे। इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘हां क्यों नहीं। लेकिन हम सनी को मुन्नी क्यों बनाएंगे क्योंकि उन्हें अलग तरीके से पेश किया जाएगा। लेकिन इस सबके लिए हमें चीजों को फाइनल करना होगा’।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2zR7VXL
Comments
Post a Comment