शहाबुद्दीन हत्याकांड का खुलासा, हत्यारोपी पत्नी सहित 3 गिरफ्तार - Khabar NonStop
बुलंदशहर- 13 अक्टूबर को रशीद पुत्र हबीब निवासी पण्ड्रावल अपने चाचा के लड़के शहाबुद्दीन पुत्र छोटे खान के गुमशुदा होने के सम्बन्ध में थाना छतारी पर गुमशुदगी अंकित करायी थी। जिसकी संभावित स्थानो पर काफी तलाश की गयी लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद 15 अक्टूबर को शाहबुदीन का शव जनपद अलीगढ़ के थाना जवान क्षेत्रान्तर्गत काली नदी जंगल ग्राम सिकन्ना से बरामद हुआ। इस सम्बन्ध में रशीद उपरोक्त द्वारा थाना छतारी पर मु.अ.सं.-402/17 धारा 302,201 भादवि बनाम नाजरीन (मृतक शहाबुद्दीन की पत्नी) के विरूद्ध पंजीकृत कराया था।
इस हत्याकांड के अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलंदशहर मुनिराज जी द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक देहात प्रमोद कुमार तिवारी के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी डिबाई के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष छतारी प्रताप सिंह को उक्त हत्याकाण्ड मे संलिप्त अभियुक्ता नाजरीन की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये थे। 16 अक्टूबर को मृतक की पत्नी नाजरीन को गिरफ्तार कर पूछताछ की गयी तो उसने हत्या मे संलिप्त अभियुक्त 1-भूरा पुत्र जहूर कुरैशी निवासी पण्ड्रावल थाना छतारी जनपद बुलन्दशहर व 2- जयप्रकाश पुत्र स्व. चन्द्रपाल निवासी ग्राम बरखेडा थाना छतारी जनपद बुलन्दशहर के नाम बताये। अभियुक्ता नाजरीन को 16 अक्टूबर को जेल भेजा जा चुका है। थानाध्यक्ष छतारी मय फोर्स द्वारा आज 18 अक्टूबर को हत्या मे संलिप्त दोनो अभियुक्तो को भी छतारी दौराहा से गिरफ्तार करने में सफलता प्रात की है। उपरोक्त घटना की विवेचना से ज्ञात हुआ कि मृतक की पत्नी नाजरीन व अभियुक्त भूरा के मध्य अवैध सम्बन्ध थे जिसमें शाहबुदीन बाधा बन रहा था। इसी कारण भूरा ने अवैध सम्बन्ध मे बाधा बन रहे शाहबुदीन की हत्या करने की योजना अपने दोस्त जयप्रकाश के साथ बनायी। 8 अक्टूबर की रात में समय करीब 10 बजे भूरा व जयप्रकाश ने शहाबुद्दीन के मकान के पास शराब पी और नाजरीन अपनी छत पर निगरानी में थी। इसके बाद रात्रि में मौका देखकर भूरा व जयप्रकाश शाहबुदीन के घर में घुस गये और शहाबुद्दीन की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर शव को काली नदी में ले जाकर डाल दिया था।
25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2grOm36
Comments
Post a Comment