सलमान खान के साथ रेस 3 में नजर आयेंगे बॉबी देओल - Khabar NonStop
मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की अपकमिंग फिल्म टाइगर जिन्दा है की जितनी चर्चा है उतनी ही उनकी एक और आने वाले फिल्म रेस-3 की चर्चा है। बता दें कि इस फिल्म की चर्चा इस साल के शुरुआत से ही हो रही है क्योंकि इस फ्रेंचाइजी से पहली बार सलमान खान जुड़ रहे हैं। वहीं अब एक और दूसरी चर्चा यह है कि इस फिल्म से बॉबी देओल का नाता बतौर एक्टर जुड़ गया है।
कलेक्शन नहीं परफॉर्मेंस के बारे में सोचते हैं राजकुमार राव
दरअसल फिल्म रेस 3 के लिए एक्टर बॉबी देओल का नाम भी फाइनल कर लिया गया है। जिसकी जानकारी इस फिल्म के प्रोड्यूसर ने दी है। गौरतलब है कि रेस के प्रोड्यूसर रमेश तॉरानी और बॉबी देओल फिल्म ‘सोल्जर’ और ‘नकाब’ में भी साथ काम कर चुके हैं। वहीं इस फिल्म में भी वह दोनों एक बार फिर साथ आएंगे। फिल्म के प्रोड्यूसर ने खुद ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है।
Welcome to the family #BobbyDeol @BeingSalmanKhan @Asli_Jacqueline #Race3 #Eid2018
— Ramesh Taurani (@RameshTaurani) October 11, 2017
इस बारे में रमेश तौरानी ने कहा, ‘मैंने पहले भी सोल्जर और नकाब में बॉबी के साथ काम किया है। उनके साथ काम करने का अनुभव काफी अच्छा रहा है। वह बहुत ही प्रोफेशनल हैं। इस फिल्म में उनका एक नया अंदाज सामने आएगा, जैसा आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। फ़िलहाल बताया जा रहा है कि इसी साल नवंबर से फिल्म की शूटिंग शुरू होगी। इसे मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा डायरेक्टर करने जा रहे हैं। वहीं यह फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2z23vfj
Comments
Post a Comment