sss

; //]]>

दो ट्रकों की भिण्डत में 3 गंभीर घायल - Khabar NonStop

truckमेरठ। बदायू हाईवें पर गुलावठी में दो ट्रकों की आमने सामने की जबरदस्त भिण्डत हो गयी, जिसमें दोनों ट्रकों के चालकों सहित 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसे के बाद हाईवें पर दो घंटे तक जाम लगा रहा, जिससे वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पडा।

एटूजेड कूड़ा निस्तारण प्लांट का निरीक्षण

कैसे और कब हुई घटना

बुधवार की सुबह लगभग 3 बजे हापुड़ की तरफ से माल से भरा एक ट्रक के अचानक धौलान बस स्टैण्ड के निकट अगले पहिये निकल गये। जिससे बुलन्दशहर की तरफ से आ रहे गत्ते से भरे ट्रक की सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर हो गयी। हादसा इतना भयंकर था कि दोनो ट्रको के केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये। चालक सीट व स्टेरिंग के बीच में फंस गये, दो घंटे राहगीर ट्रक में फसें घायल चालकों व परिचालक को निकालने की मशक्क्त करते रहे, लेकिन सुबह लगभग 5 बजे जब क्रेन ने दोनों ट्रकों को अलग किया तब जाकर फसें चालकों को निकाला जा सका।

अवैघ कब्जा हटवाने की आईजी से मांग, भेजा पत्र

मेडिकल सेंटर भेजा गया

आनन फानन में घायलों को हायर मेडिकल सेंटर के लिए भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नही मिली है। घायलों के नाम व पते भी पुलिस के पास नही है। हादसे के बाद दो घंटे तक लम्बा जाम लगा रहा जो सुबह लगभग 5 बजे खुल सका।



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2ydpxN7

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop