हनीप्रीत की रिमांड 3 दिनों के लिए बढ़ाई गई - Khabar NonStop
पंचकूला। पुलिस रिमांड खत्म होने पर हनीप्रीत को आज फिर से पंचकूला कोर्ट में पेश किया गया। हनीप्रीत की सहयोगी सुखदीप कौर को भी स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने हनीप्रीत को फिर से तीन दिनों के लिए पुलिस की रिमांड पर भेज दिया है।
संघ की महिलाएं शॉर्ट्स में क्यों नहीं? – राहुल गांधी
अब तक हनीप्रीत से ज्यादा जानकारी नहीं मिली है
गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने हनीप्रीत को 6 दिनों के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। लेकिन इस दौरान पुलिस उससे कुछ खास नहीं उगलवा पाई। सोमवार को रिमांड की अवधि पूरा होने पर आज हनीप्रीत और उसके सहयोगी सुखदीप कौर को फिर से कोर्ट में पेश किय गया।
हिंसा भड़काने के लिए 1.5 करोड़ भेजे गए थे- SIT
पुलिस ने कोर्ट में कहा कि हनीप्रीत पूछताछ में सहयोग नहीं कर रही है। इसलिए रिमांड बढ़ा दिया जाए। जानकारी के मुताबिक पंचकूला हिंसा के लिए डेढ़ करोड़ रुपए भेजने के मामले में एसआईटी को पुख्ता जानकारी मिल चुकी है। चमकौर सिंह के जरिए पंचकूला में डेढ़ करोड़ रुपए देने की बात सामने आई थी।
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2wLb2OO
Comments
Post a Comment