29 अक्टूबर राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए रविवार का दिन
ज्योतिष डेस्क। आज सूर्य तुला राशि में रहेगा और चंद्रमा मकर राशि में रहेगा, इन दोनों को आज धनिष्ठा नक्षत्र का साथ मिलेगा। इनका साथ आपके जीवन में क्या उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आइए डालते हैं आज के राशिफल पर एक नजर…
मेष
मेष राशि के जातक आज अपने मित्रों को कोई पार्टी दे सकते हैं, नए व्यावसायिक संबंध मजबूत होंगे।
वृष
वृष राशि के जातक आज किसी नए कार्य की शुरूआत न करें, अच्छे समय का इंतजार करें।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए विदेश भ्रमण हेतु शुभ योग बन रहे हैं, लंबे प्रवास के योग भी हैं।
कर्क
मान-सम्मान में वृद्धि होने से आप बहुत प्रसन्न रहेंगे, जीवन साथी से अगर कोई मनमुटाव चल रहा है तो आज ये वैचारिक मतभेद दूर होंगे।
सिंह
सिंह राशि के जातक आज परिजनों के साथ बहस करने से बचें, विवाद बढ़ने की संभावना है।
कन्या
आज आकस्मिक खर्च बढ़ने से आप तनाव महसूस करेंगे, अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें।
तुला
किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने से घर में खुशहाली रहेगी, नए कार्य की शुरूआत के लिए समय शुभ है।
वृश्चिक
आज किसी कारण से निजी संबंधों में कटुता पैदा होने की संभावना है, व्यवसायिक यात्रा से लाभ होने की संभावना है।
धनु
धनु राशि के जातकों के लिए आज पदोन्नति के योग बन रहे हैं, किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
मकर
मकर राशि के जातक आज परिजनों से वाद-विवाद करने से बचें, विवाद बढ़ने की संभावना है।
कुंभ
कुंभ राशि के जातक अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें, बाहर खाने से बचें।
मीन राशि :-
मीन राशि के जातकों को आज मानसिक उथल-पुथल का सामना करना पड़ सकता है, कार्यक्षेत्र में तनाव बढ़ेगा।
Note: आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।
Source: Google
The post 29 अक्टूबर राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए रविवार का दिन appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2xvieyZ
Comments
Post a Comment