“27 अक्टूबर कश्मीर के इतिहास का ‘काला दिन’ “ - Khabar NonStop
श्रीनगर। कश्मीर में संयुक्त अलगाववादी नेतृत्व ने 27 अक्टूबर को काले दिन के तौर पर मनाने का फैसला किया है। बता दें कि इस दिन पूरी कश्मीर घाटी बंद रहेगी। बता दें कि संयुक्त अलगाववादी नेतृत्व यानि कि सैयद अली शाह गिलानी, मीरवाइज उमर फारुख और मोहम्मद यासीन मलिक के आह्वान पर यह बंद बुलाया गया है।
क्या है कारण
अपने एक बयान में संयुक्त अलगाववादी नेतृत्व ने कहा कि “आज से 71 साल पहले 27 अक्टूबर के दिन ही भारत ने कश्मीर पर कब्जा किया था। जिसके बाद से आज तक भारतीय फौज कश्मीर में बेगुनाह लोगों का कत्ल कर रही है और कश्मीरी औरतों के साथ बलात्कार कर रही है।”
हिज्बुल चीफ सैयद सलाहुद्दीन का बेटा गिरफ्तार
अलगाववादी नेताओं ने कहा कि 27 अक्टूबर 1947 के बाद से ही कश्मीरी जनता अपनी आजादी और अधिकारों के लिए तरस रही है। अलगाववादी नेताओं ने कहा कि कश्मीर के लोग 27 अक्टूबर को काले दिन के तौर पर मनाएंगे तो इससे कश्मीर के हालात से दुनिया वाकिफ होगी। अलगाववादियों ने कहा कि कश्मीर के लोगों को आजादी से कम कुछ भी मंजूर नहीं है।
केन्द्र सरकार की इस पहल से महबूबा मुफ्ती खुश
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2gF8Oxy
Comments
Post a Comment