sss

; //]]>

रद्द हो सकती है यूपी के 2632 मदरसों की मान्यता - Khabar NonStop

Yogi Adityanath

लखनऊ। फर्जीवाड़े को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के 2632 मदरसों की मान्यता रद्द कर सकती है। बता दें कि सरकार ने प्रदेश के सभी मदरसों का विवरण मदरसा बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने का आदेश दिया था। ऐसा ना करने पर मदरसों की मान्यता रद्द करने की बात कही गई थी। गौरतलब है कि प्रदेश में 2632 मदरसों ने अंतिम तारीख बीत जाने के बाद भी अपना विवरण वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया है। जिसके बाद इन मदरसों की मान्यता रद्द हो सकती है ?

क्या था सरकार का आदेश

दरअसल यूपी सरकार ने आदेश दिया था कि प्रदेश के सभी मदरसों को 31 सितंबर तक मदरसा बोर्ड की वेबसाइट Nadarsaboard.upsdc.gov.in पर सभी शिक्षकों, अन्य स्टाफ और छात्रों की डिटेल्स अपलोड करनी थी। इसके साथ ही इमारत की फोटो और क्लासरुम की माप की डिटेल भी देनी थी। लेकिन अभी तक 19143 मदरसों में से सिर्फ 16461 मदरसों ने ही ये डिटेल्स अपलोड की हैं। बता दें कि पहले विवरण अपलोड करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर थी, जो कि बाद में बढ़ाकर 15 अक्टूबर कर दी गई थी।

शिया वक्फ बोर्ड देगा भगवान राम को चांदी के तीर

46 मदरसों पर लग चुकी रोक

बता दें कि सितंबर माह में ही सरकार ने यूपी के 46 मदरसों को मिलने वाली सरकारी मदद पर रोक लगा दी है। दरअसल इन मदरसों में मानकों के अनुरुप कमी पायी गई थी, जिसके बाद शासन की जांच के बाद इनकी सरकारी मदद पर रोक लगा दी गई है।

अयोध्या में ख़ास होगी इस बार की दिवाली, हेलीकॉप्टर से आएंगे राम-सीता और लक्ष्मण



from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xKSMVw

Comments

Popular posts from this blog

Happy New Year 2018 ki Shubhkamnaye, Message, SMS, Images, Quotes, shayari, Greetings In Hindi

चीन ने कर दिखाया सच, बनाई अनाेखी ‘सड़क’.. गाड़ियां चलने से पैदा होगी बिजली !!

विवाहिता ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या - Khabar NonStop