25 अक्टूबर राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार का दिन
ज्योतिष डेस्क। आज सूर्य तुला राशि में रहेगा और चंद्रमा वृश्चिक राशि को त्यागकर धनु राशि में प्रवेश करेगा, इन दोनों को आज मूल नक्षत्र का साथ मिलेगा। इनका साथ आपके जीवन में क्या उतार-चढ़ाव लेकर आएगा। आइए डालते हैं आज के राशिफल पर एक नजर…
मेष
महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा, धन के लेने-देन में धोखा मिलेगा। आवेश में लिए गए निर्णय से हानि उठानी पड़ सकती है।
वृष
कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ेगा, प्रेम संबंधो के चलते करियर पर ध्यान नहीं दे पाएंगे।
मिथुन
सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी, अधिकारीगण सहयोग करेंगे। अपनी भावुकता पर नियंत्रण रखें, अन्यथा भावनात्मक शोषण के शिकार हो सकते हैं।
कर्क
बिना कोशिश के लंबित मसले हल होने से टेंशन खत्म होगी, कार्यक्षेत्र में श्रम की अधिकता के कारण थकान रहेगी।
सिंह
अत्याधिक व्यस्तता व परिश्रम से मन में नीरसता हो सकती है, नई आर्थिक प्रगति के लिए मन परेशान होगा।
कन्या
कार्यक्षेत्र में मेहनत का लाभ मिलने से उत्साहित रहेंगे, अपने कद व गरिमा के अनुकूल व्यावहारिक जीवन में चलने का प्रयत्न करें।
तुला
कार्यक्षेत्र में लाभ से आय में वृद्धि होगी, आर्थिक दबाव के विपरीत कार्यक्षेत्र ऐक्टिव रखने को महत्व देंगे।
वृश्चिक
व्यावसायिक लाभ अपेक्षाकृत कम होगा, निराश न हो परिस्थितियां जल्द ही पक्ष में होंगी। रोजगार में नए लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे।
धनु
व्यावसायिक समस्याएं मानसिक परेशानी का कारण बनेंगी, पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा।
मकर
आजीविका व रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, नए कार्यों में पूंजी निवेश हेतु धनाभाव अवरोधक हो सकता है।
कुंभ
स्वयं को कमजोर महसूस करेंगे, कार्यशैली लाभकारी रहेगी, शासन-सत्ता का लाभ मिलेगा।
मीन राशि :-
आर्थिक विकास होगा, हर क्षेत्र में अड़चन व संघर्ष से मन परेशान होगा। आकस्मिक किसी सुखद समाचार से मन प्रसन्न होगा।
Note: आपकी कुंडली के ग्रहों के आधार पर राशिफल और आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में भिन्नता हो सकती है। पूर्ण जानकारी के लिए कृपया किसी पंड़ित या ज्योतिषी से संपर्क करें।
Source: Google
The post 25 अक्टूबर राशिफल : जानिए कैसा रहेगा आपके लिए बुधवार का दिन appeared first on Rochakkhabare.
from Rochakkhabare http://ift.tt/2h5PiHN
Comments
Post a Comment