अरब सागर में मछली पकड़ रहे 25 भारतीय मछुआरे गिरफ्तार - Khabar NonStop
पाकिस्तान के समुद्री सुरक्षाबल ने इस हफ्ते 25 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है। पाकिस्तान समुद्री सुरक्षाबल ने इन मछुआरों को पाकिस्तानी जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पाकिस्तान में हो रहा अल्पसंख्यकों पर जुल्म, देखें विडियो
मछुआरे अरब सागर में पकड़ रहे थे मछली
मिली जानकारी के मुताबिक समुद्री सुरक्षाबल ने पिछले चार दिनों में गिरफ्तारियां की हैं। सुरक्षाबल ने गिरफ्तार हुए इन मछुआरों की नाव भी ज़ब्त कर ली है। समुद्री सुरक्षा एजेंसी (एमएसए) के अधिकारी फरहत खान के मुताबिक भारतीय मछुआरे कथित तौर पर अरब सागर के पाकिस्तानी जल क्षेत्र में मछली पकड़ रहे थे।
पाकिस्तान इकॉनमी डूबने के कागार पर, सेना-सरकार आमने-सामने
कुल 350 भारतीय मछुआरे हुए गिरफ्तार
फरहत खान ने बताया, “पिछले 96 घंटे में गिरफ्तारियां हुई हैं और अंतिम गिरफ्तारी आठ मछुआरों की हुई है। करीब 14 गिरफ्तार मछुआरों को एक मजिस्ट्रेट की और से पहले ही न्यायायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल भेजा जा चुका है जबकि अन्य मछुआरे अभी बंदरगाह पुलिस की हिरासत में हैं।” इस गिरफ़्तारी के बाद पाकिस्तान समुद्री सुरक्षाबल द्वारा इस साल कुल 350 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है।
अफगानिस्तान में आत्मघाती हमले में 74 की मौत
पाकिस्तान ने रिहा किये थे 219 मछुआरे
इस साल की शुरुआत में, पाकिस्तान सरकार ने जनवरी में 219 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया था, जबकि दिसंबर 2016 में मालीर जेल से 220 मछुआरों का एक बैच रिहा किया गया था। पाकिस्तान मछुआरा फोरम के अशरफ चंदिओ ने कहा कि सरकार को अरब सागर में सीमा तय करने की प्रक्रिया को पूरा करने की जरूरत है ताकि दोनों देशों के गरीब मछुआरों को एक-दूसरे के क्षेत्र में भटकने से रोका जा सके।
सिर्फ 16 माह में सबसे ‘युवा करोड़पति’ बना भारतीय मूल का किशोर
from Latest News in Hindi http://ift.tt/2xRpTvB
Comments
Post a Comment